बदनामी से डर रहा पाकिस्तान, हार से बौखलाए शाहिद अफरीदी ने पत्रकारों पर उतारा गुस्सा
Updated on
31-10-2023 02:25 PM
नई दिल्ली: नेशनल टेलीविजन पर पर दिखाए जा रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की लीक हुई चैट से उसके पूर्व क्रिकेटर्स गुस्से में हैं। पाकिस्तानी मीडिया चैनल एआरवाई न्यूज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सीओओ सलमान नसीर के साथ बाबर की चैट का स्क्रीनशॉट प्रसारित किया, जिसमें नसीर ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान से बोर्ड प्रमुख को कॉल करने पर प्रतिक्रिया मिलने के बारे में सवाल किया। बाबर ने जवाब दिया कि उन्होंने कभी जका अशरफ को नहीं कॉल किया। न्यूज एंकर ने हालांकि लीक हुए संदेशों को प्रसारित करने के लिए माफी मांगी, लेकिन देश के पूर्व क्रिकेटर असंवेदनशील व्यवहार के लिए मीडिया भड़के हुए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने न्यूज चैनल की इस हरकत की निंदा करते हुए इसे घटिया हरकत बताया।
समा टीवी से बात करते हुए अफरीदी ने कहा- मैं ये कहूंगा ये घटिया हरकत है। ऐसा नहीं किया जा सकता। हम अपने मुल्क को खुद ही बदनाम कर रहे हैं। आप किसी के निजी संदेश इस तरह कैसे दिखा सकते हैं और वह भी हमारे कप्तान बाबर आजम के? मैंने कहीं खबरों में सुना है कि बाबर पीसीबी प्रमुख से बात करने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे। मुझे लगता है कि यह उस मामले को साफ करने के लिए किया गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों किया गया है।
उन्होंने आगे कहा- इसे राष्ट्रीय टेलीविजन पर क्यों प्रसारित किया गया है? क्या पीसीबी चेयरमैन ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था? कम से कम एंकर ने तो यही कहा। यह कैसा व्यवहार है? और अगर चेयरमैन ने वास्तव में ऐसा किया है, तो मुझे बहुत खेद है, यह दयनीय है। इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर राष्ट्रीय टेलीविजन पर चैट का स्क्रीनशॉट चलाने के लिए मीडिया हाउस की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था- हां क्या करना की कोशिश कर रहे हो आप लोग? यह दयनीय है! खुश हो गए आप लोग। कृपया बाबर आजम को अकेला छोड़ दें।
पाकिस्तानी एंकर की माफी इस बीच शो के एंकर वसीम बादामी ने अपना पक्ष बताते हुए अपनी टीम की ओर से माफी मांगी है। उन्होंने आगे कहा कि पीसीबी प्रमुख जका अशरफ ने उन्हें स्क्रीनशॉट भेजा और उनसे और उनकी टीम से इसे राष्ट्रीय टेलीविजन पर चलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा- जब हम एक लाइव शो कर रहे होते हैं जिसमें कई लोग शामिल होते हैं, तो कई तरह के निर्णय लिए जाते हैं। उनमें से कुछ अच्छे हैं और कभी-कभी हम गलत निर्णय ले लेते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…