पाकिस्तान को नहीं मिल रहा लोन, ऊपर से चुकाना है 22 बिलियन डॉलर का कर्ज, विदेशी मुद्रा भंडार 'खाली'
Updated on
09-02-2023 06:11 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान अपनी बर्बादी की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है। आर्थिक मोर्चे पर उसकी स्थिति खराब है। इस बीच पाकिस्तान के लिए एक चिंताजनक खबर आई है। पाकिस्तान को अगले 12 महीने में 22 अरब डॉलर से ज्यादा का विदेशी कर्ज लौटाना है। विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान हर हाल में आईएमएफ से लोन मिलने की उम्मीद में है। देश को जितना ऋण लौटाना है, वह आने वाले दिनों में होने वाली कमाई के अनुमान से बहुत ज्यादा है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के आंकड़ों से पता चलता है कि पाकिस्तान को एक साल में कुल 21.95 अरब डॉलर वापस लौटाना है।
इस राशि में 19.34 अरब डॉलर मूलधन है और इस पर 2.60 अरब का ब्याज है। पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट द एक्स्प्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक अगले एक महीने में ही पाकिस्तान को 3.95 अरब डॉलर का कर्ज वापस करना है। अगले तीन महीने में 4.63 अरब डॉलर और आखिरी आठ महीने में 13.37 अरब डॉलर वापस लौटाने हैं। पाक-कुवैत इन्वेस्टमेंट कंपनी (PKIC) के हेड ऑफ रीसर्च के समीउल्लाह तारिक का कहना है कि, 'पाकिस्तान एक असाधारण वित्तीय संकट से गुजर रहा है। इसे असाधारण उपाय करने की जरूरत है।'
'खर्च कम करने की जरूरत'
समीउल्लाह तारिक ने आगे कहा कि देश को अपने मौजूदा वित्तीय संकट से बाहर निकलने के लिए एक विचारशील योजना की जरूरत है। इसे विदेशी खर्च को कम करने और आय को बढ़ाने पर काम करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को इस समय सावधानीपूर्वक विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'देश को प्रवासी पाकिस्तानी को विश्वास में लेना होगा। सरकार को घरेलू अर्थव्यवस्था को आकर्षक बनाने की जरूरत है, ताकि रोशन डिजिटल अकाउंट में बढ़ोतरी हो सके।'
कम हो रहा पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार
पाकिस्तान को अरबों रुपए का कर्ज लौटाना है। लेकिन उसके पास सिर्फ 3.1 अरब डॉलर का ही विदेशी मुद्रा भंडार बचा है। इससे सिर्फ 3 हफ्ते का ही आयात किया जा सकता है। पाकिस्तान का स्टेट बैंक विदेशी कंपनियों को पेमेंट नहीं कर रहा। इस कारण जरूरी सामानों से भरे कंटेनर बंदरगाहों पर ही पड़े हैं। पाकिस्तान स्टेट बैंक सिर्फ जरूरी चीजों का ही पेमेंट कर रहा है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…