पाकिस्तान बाहर, इन चार टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल की जंग, जानें कब और कहां खेलें जाएंगे नॉकआउट मैच
Updated on
11-11-2023 03:09 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 44वां ंमैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज यानी 11 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच में बिना कोई गेंद डले ही पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
दरअसल, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को काफी बड़े मार्जिन से हराना था। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्हें अंग्रेजों को करीब 287 और चेज करते हुए 284 गेंद पहले मैच जीतना था। यानी इंग्लैंड जो टारगेट देगी वो उन्हें 3 ओवर के अंदर-अंदर कम्पलीट करना होगा, जोकि नामुमकिन है। ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 की टॉप 4 टीमें अब मिल गई हैं। भारत समेत सेमीफाइनल के लिए साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने क्वालिफाई कर लिया है।
वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई हुई ये 4 टीमें-
वर्ल्ड कप 2023 में 8 में से 8 मुकाबले जीतने वाली मेजबान टीम भारत ने सबसे पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। उनके बाद दूसरी टीम साउथ अफ्रीका बनी, जिन्होंने 9 में से 7 मैच अपने नाम किए। वहीं अफगानिस्तान को रौंदकर ऑस्ट्रेलिया भी टॉप 4 के लिए क्वालिफाई कर गई थी। लेकिन सारा सस्पेंस चौथे स्पॉट के लिए बना हुआ था। हालांकि अब वो भी क्लियर हो गया है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ मैच खत्म होने से पहले ही क्वालिफाई कर गई है, क्योंकि पाकिस्तान का इतने बड़े मार्जिन से जीतना अब असंभव है। 2019 के वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यही हुआ था। कीवी टीम बेहतर नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच गई थी।
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का शेड्यूल
- भारत बनाम न्यूजीलैंड- 15 नवंबर- मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…