Select Date:

विनाशकारी बाढ़ के बाद मच्छरों से परेशान है पाकिस्तान, भारत से खरीदेगा 62 लाख मच्छरदानी

Updated on 12-10-2022 06:25 PM

पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को भारत से 62 लाख मच्छरदानी खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है ताकि पिछले महीने की विनाशकारी बाढ़ के बाद जनता को बीमारियों से बचाया जा सके। आपको बता दें कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान में इस साल 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं।  पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से कहा, "देश के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। यहां हजारों बच्चे मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों से संक्रमित हैं।"

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया के उभरने के कारण देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को पिछले महीने भारत से मच्छरदानी खरीदने की अनुमति लेनी पड़ी। उन्होंने कहा, "ग्लोबल फंड विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावितों के लिए भारत से मच्छरदानी खरीदने के लिए वित्तीय संसाधन मुहैया कराएगा।" पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे जल्द से जल्द मच्छरदानी प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है कि ये नवंबर के मध्य तक वाघा मार्ग से प्राप्त हो जाएंगे।

पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों की लहर के कारण पाकिस्तान में दूसरी आपदा की संभावना के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की थी।
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में पानी भर गया है। लोग अपने घरों से दूर चले गए हैं। उन्होंने कहा, "सरकार गंदे पानी से बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए सुरक्षित पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कर रही है।" 

ओसीएचए ने एक बयान में कहा, "लोगों की जीवन रक्षक जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल 81.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.