पाकिस्तान अनप्रेडिक्टेबल तो कागज पर मजबूत भारत, अहमदाबाद में कौन मारेगा मैदान
Updated on
14-10-2023 03:20 PM
रुपेश सिंह (अहमदाबाद): जब मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो तो उस मुकाबले की तीव्रता को बताने के लिए 'जंग' ही उपयुक्त शब्द नजर आता है। खिलाड़ियों से पूछें तो वह कहेंगे कि यह उनके लिए महज एक 'अन्य' मुकाबले की तरह है। मगर, उनका दिल जानता है कि उन पर भी इस मुकाबले में कितना प्रेशर होता है। क्योंकि यहां हारना मना होता है। आज का यह मुकाबला वनडे क्रिकेट की नंबर-1 और नंबर-2 टीमों की बीच है। वैसे भी वनडे वर्ल्ड कप में दोनों की भिड़ंत या हालिया फॉर्म को देखें तो टीम इंडिया मुकाबले से पहले ही फेवरेट है।
तैयार हैं शेर गिल
इस साल प्रचंड फॉर्म में चल रहे शुभमान डेंगू हो जाने की वजह से टीम इंडिया के शुरुआती दो मुकाबले नहीं खेल सके, लेकिन इस महामुकाबले के लिए वह तैयार हैं। गिल की वापसी से कप्तान रोहित शर्मा को और बल मिलेगा, जिन्होंने पिछले मुकाबले में 'हिटमैन' का रूप धरकर अपनी ताकत से दूसरी टीमों को वाकिफ करा दिया था। उधर, पाकिस्तानी खेमे में ओपनर अब्दुल्ला शफीक अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं, लेकिन अभी तक खेले पांच वनडे में मैच दर मैच उन्होंने अपनी पारी को बड़ा किया है।
फिरकी का जाल बिछाएंगे
भारत एक बार फिर इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है। रविंद्र जाडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी कई वर्षों से कमाल करती आई है और पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए एक बार फिर ये दो स्पिनर सबसे बड़ी परेशानी का सबब साबित हो सकते हैं। वहीं चाइनामैन कुलदीप यादव अच्छी लय में हैं और पाकिस्तान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी बोलिंग में शामिल अचूक हथियारों के साथ तैयार होंगे। स्पिन विभाग में पाकिस्तानी टीम थोड़ी कमजोर नजर आती है, जबकि अहमदाबाद में स्पिनर्स की अहम भूमिका हो सकती है।
कौन जीतेगा महामुकाबला
अगर फॉर्म और अनुभव की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। हाल में ही एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान पर 200 से ज्यादा रनों से जीत हासिल की थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा वनडे खेले हैं। लेकिन पाकिस्तान दुनिया की सबसे अनप्रेडिक्टेबल टीम मानी जाती है। वह कब क्या कर दे उसे खुद पता नहीं होता। इसलिए भारतीय कभी पाकिस्तान को कम नहीं आंकेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…