Select Date:

भारत से जीतने के लिए पाकिस्तान को... पूर्व PAK दिग्गज के बयान से खलबली, बाबर को नहीं होगी उम्मीद

Updated on 02-09-2023 02:44 PM
कैंडी: भारतीय क्रिकेट टीम 2 अगस्त शनिवार को एशिया कप 2023 में अपने अभियान का आगाज करने वाली है। वह चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने वाले हैं। फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। वहीं दोनों देशों के बीच इस मैच को लेकर काफी टेंशन भी है। क्योंकि सरहद के दोनों तरफ यह कहा जाता है कि भले ही टूर्नामेंट हार जाओ लेकिन भारत/पाकिस्तान से मत हारना। वहीं अब इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने बड़ा बयान दिया है।

'भारत से जीतने के लिए पाकिस्तान को बहुत मेहनत करनी होगी'
पाकिस्तान के लीजेंड स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जी न्यूज से बात करते हुए अपने बयान में कहा कि भारतीय टीम से मैच जीतने के लिए पाकिस्तान को काफी मेहनत मशक्कत करनी होगी। उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत टक्कर का मैच होने वाला है और पाकिस्तान को जीतने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पाकिस्तान शानदार लय में है, लेकिन भारत वनडे में एक मजबूत टीम है। भारत के एकदिवसीय में मौजूदा रिकॉर्ड्स पाकिस्तान से बेहतर हैं।'
वहीं अगर वनडे एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर मारें, तो टीम इंडिया ही पाकिस्तान से आगे है। अब तक भारत-पाक के बीच कुल 13 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 7 भारत जीता है जबकि 5 में पाकिस्तान को जीत मिली। इसके अलावा एक मैच का कोई नतीजा भी नहीं निकला।

विश्व की नंबर 1 वनडे टीम बनी पाकिस्तान
एशिया कप 2023 से पहले श्रीलंका में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। पाकिस्तान ने तीनों मैचों में अफगानिस्तान को हराया था और उनका सूपड़ा साफ किया था। अपनी इस शानदार जीत के चलते पाकिस्तान वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे कर नंबर 1 टीम बन गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.