पाकिस्तान या अफगानिस्तान.. चेन्नई में फैंस किसे कर रहे सपोर्ट, कहीं अहमदाबाद रिपीट न हो जाए
Updated on
23-10-2023 02:35 PM
चेन्नई: पाकिस्तान को अगर वर्ल्ड कप में अपने अभियान को वापस पटरी पर लाना है तो उसे चेपक की पिच पर आज अफगानिस्तान के स्पिनर्स को बेहद सतर्कता से खेलना होगा। पिछले दो मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान को अपनी उम्मीद जीवंत रखने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने होगी क्योंकि एक और हार से उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका लगेगा। पाकिस्तान के अभी चार मैच में चार अंक हैं और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसको अपने नेट रन रेट (-0.456) में भी सुधार करने की जरूरत है।
फैंस किसे करेंगे सपोर्ट? पाकिस्तान पर भारी अफगानिस्तान भारत में अफगानिस्तान को देश की जूनियर टीम की तरह व्यवहार किया जाता है। भारत में लंबे समय तक क्रिकट का ककहरा सीखने वाली अफगान टीम भी उसी तरह से फैंस के साथ पेश आती है। भारत में जबरदस्त सपोर्ट की उम्मीद लिए आई पाकिस्तान टीम को चेन्नई में निराशा हाथ लग सकती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान को गजब का सपोर्ट मिला था। इससे राशिद खान सहित तमाम अफगान खिलाड़ी खुश थे। अब जब पाकिस्तान सामने है तो इसकी उम्मीद अधिक है कि एक बार फिर उसे सपोर्ट मिले। अगर माहौल अहमदाबाद जैसा हो जाए तो इसमें हैरान होने की बात नहीं है। अमदाबाद में पाकिसतन टीम की हूटिंग हुई थी।
अफगान स्पिन अटैक मजबूत पाकिस्तान के बल्लेबाज अभी तक स्पिनर्स के सामने अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जो उसके लिए चिंता का विषय है। यहां तक की बेंगलुरु की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही पिच पर ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को जूझना पड़ा था। अफगानिस्तान का स्पिन विभाग बेहद मजबूत है जिसमें राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे स्पिनर शामिल हैं जो दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को भी परेशानी में डालने में सक्षम हैं। चेपक की स्पिनरों के लिए अनुकूल पिच पर उनका सामना करना आसान नहीं होगा।
बाबर के बल्ले से चाहिए रन इस अहम मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को, विशेषकर कप्तान बाबर आजम को, क्रीज पर टिकना और रन बनाना होगा। बाबर टूर्नामेंट में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हालांकि अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और पाकिस्तान का उन पर काफी दारोमदार होगा। मध्यक्रम के बल्लेबाज सऊद शकील और इफ्तिखार अहमद भी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
इस बार बोलिंग भी कमजोर अमूमन देखा गया है कि जब पाकिस्तान के बल्लेबाज नहीं चलते हैं तो उसके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इस बार अभी तक उसके गेंदबाजों ने भी निराश किया है। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए जो टीम के लिए सकारात्मक पहलू है। लेकिन अन्य दो तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और हसन अली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। वर्तमान टूर्नामेंट में बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज तथा लेग स्पिनर शादाब खान और उसामा मीर अभी तक अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…