Select Date:

सिंधु जल संधि पर भारत की मार से तड़प रहा पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच से लगाई दिल्ली से गुहार

Updated on 27-05-2026 12:55 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि (IWT) को लेकर भारत के सामने गुहार लगाई है और नई दिल्ली से इस समझौते का सम्मान करने का आग्रह किया है। मंगलवार को दुशांबे में आयोजित उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में पाकिस्तान ने कहा कि इस संधि को निलंबित करने का कोई भी प्रयास खतरनाक मिसाल कायम करेगा। भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था।

दुशांबो में सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक ने भारत पर जल संसाधनों का राजनीतिकरण की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीमा पार बहने वाली नदियों को प्रभावित करने वाले एकतरफा कदम जल सुरक्षा, खाद्य उत्पादन और जलवायु लचीलेपन से संबंधित गंभीर वैश्विक चुनौतियां पैदा कर सकते हैं।

समझौते का सम्मान करने की अपील

इस दौरान पाकिस्तान जल संसाधन मंत्री ने भारत से सिंधु जल समझौते का सम्मान करने और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता तंत्रों का मान रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस संधि को निलंबित करने का कोई भी प्रयास दुनिया भर के निचले प्रवाह वाले देशों के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम करेगा।

भारत ने संधि पर लगा दी है रोक

बीते साल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए थे। इनमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना सबसे अहम था। इस समझौते पर भारत के एक्शन से पाकिस्तान तिलमिला उठा था और कहा कि पानी को रोकने का कोई भी कदम युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। बीते एक साल में पाकिस्तान ने कई बार आरोप लगाया है कि भारत ने पानी के बहाव में बाधा डाली है।

सिंधु जल संधि क्या है?

सिंधु जल संधि भारत और पाकिस्तान के बीच नदियों के पानी का बंटवारा करती है
यह समझौता विश्व बैंक की मध्यस्थता में 1960 में हुआ था
इसके तहत भारत से बहने वाली 6 नदियों के पानी का बंटवारा हुआ है।
तीन पश्चिमी नदियों का पानी पाकिस्तान को मिलता है- सिंधु, झेलम और चिनाब
तीन पूर्वी नदियों के पानी का इस्तेमाल का अधिकार भारत के पास है- रावी, व्यास और सतलुज
पश्चिमी नदियों का पाकिस्तान को मिलने के बावजूद भारत इनके पानी का उपयोग कृषि, घरेलू जरूरतों और सीमित पनबिजली के लिए कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.