नाक कटाने के बाद पाकिस्तान का पलटवार, अफगानिस्तान पर दर्ज की धाकड़ जीत
Updated on
28-03-2023 08:31 PM
शारजाह: पाकिस्तान टीम ने लगातार दो हार के बाद तीसरे मैच में वापसी करते हुए अफगानिस्तान को 66 रनों से हरा दिया। हालांकि, सीरीज पहले वह गंवा चुका था तो यह जीत सिर्फ उसे क्लीन स्वीप से बचा सकी। सूरमा क्रिकेटरों के बगैर खेल रही पाकिस्तान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 182 रन बनाए थे। जवाब में अफानिस्तान की टीम 116 रन पर ऑलआउट हो गई। शादाब खान को ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया।
पाकिस्तान टीम की पारी शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे 3 रनों के टीम स्कोर पर मोहम्मद हारिस के रूप में पहला झटका लगा। हारिस 1 रन पर मुजीब के शिकार बने, जबकि तैयब ताहिर 10 रन बनाकर नबी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद शफीक (23), इफ्तिखार अहमद (31) के साथ मिलकर सैम अयूब (49) ने मिलकर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया।
इसके बाद इमाद वसीम (13) और कप्तान शादाबाद खान (28) ने अच्छी बैटिंग करते हुए टीम को 20 ओवरों में 182 रन तक पहुंचने में मदद की। अफगानिस्तान के लिए मुजीब ने 2, जबकि फारूखी, नबी, फरीद अहमद, करीम जन्नत और राशिद खान ने एक-एक विकेट झटका।
अच्छी शुरुआत के बाद फिसला अफगानिस्तान बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 116 रनों पर निपट गई। अजमतुल्लाह ने सबसे अधिक 21 रन की पारी खेली, जबकि गुरबाज ने 18, शफीक ने 11, उस्मान गनी ने 15, मोहम्मद नबी ने 17 और कप्तान राशिद खान ने 16 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए कप्तान शादाब खान और इहसानुल्लाह ने 3-3 विकेट झटके। इस तरह अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान को न केवल टी-20 में हराने में कामयाबी हासिल की, बल्कि सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…