पाकिस्तान ने बनाए 252 रन, श्रीलंका के भी 252 ही, स्कोर टाई होने पर भी क्यों हारी बाबर की टीम
Updated on
15-09-2023 01:50 PM
कोलंबो: एशिया कप 2023 के अपने आखिरी सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हार मिली। श्रीलंका के खिलाफ यह मुकाबला 42-42 ओवर का हुआ। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 252 रन बनाए। श्रीलंका ने बाद में बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 252 रन ही बनाए। इसके बाद भी श्रीलंका की टीम मुकाबला जीत गई। स्कोरकार्ड देखने के बाद हर कोई यही सोच रहा है कि एक समान ओवर में बराबर रन बनाने के बाद भी श्रीलंका की टीम कैसे मैच जीत गई। तो चलिए हम आपको समझाते हैं।
श्रीलंका को कैसे मिली जीत?
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला गया यह मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा। मैच देरी से शुरू होने की वजह से इसे 45-45 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान की पारी के 28वें ओवर में एक बार फिर बारिश आई गई। इसकी वजह से खेल को करीब 40 मिनट तक रोकना पड़ा। इस बारिश की वजह से मैच में कुल 6 और ओवर की कटौती हुई। इसके बाद यह 42-42 ओवर का रह गया।
पाकिस्तान ने 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बनाए। एक बार मैच शुरू होने पर जब बारिश आती है और ओवर काटे जाते हैं तो पारी खत्म होने के बाद लक्ष्य को डकवर्थ लुइस नियम के तहत निर्धारित किया जाता है। ऐसे में श्रीलंका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 253 की जगह 252 रनों का लक्ष्य मिली। इसी वजह से पाकिस्तान के बराबर रन बनाने के बाद भी श्रीलंका को मुकाबले में जीत मिली।
टाई से भी फाइनल में मिल जाती जगह
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम सुपर 4 के मुकाबले को टाई भी कर लेती तो उसे फाइनल में जगह मिल जाती। क्योंकि नेट रन रेट में श्रीलंका पाकिस्तान से काफी बेहतर है। भारत के खिलाफ 228 रनों से मिली हार ने पाकिस्तान का नेट रन रेट माइस में कर दिया था। लेकिन टीम यह मुकाबला भी हार गई। अगर बांग्लादेश को भारत के खिलाफ जीत मिलती है तो पाकिस्तान टेबल में आखिरी नंबर पर फिनिश करेगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…