6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से सहमा पाकिस्तान, चीन-तजाकिस्तान बॉर्डर बना सेंटर, किसी नुकसान की कोई खबर नहीं
Updated on
23-02-2023 07:02 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गुरुवार को सुबह 6.5 तीव्रता वाला भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। देश के मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है। इस भूकंप का केंद्र शिनजियांग-तजाकिस्तान बॉर्डर पर था और 80 किलोमीटर के दायरे में इसे महसूस किया गया। फिलहाल इस भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं हैं। बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में भी इसे महसूस किया गया है। पाकिस्तान में करीब तीन हफ्ते पहले भी भूकंप आया था और वह भी करीब इतनी ही तीव्रता वाला था।
तजाकिस्तान में 7.2 की तीव्रता के झटके चीन अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर (CENC) की तरफ से कहा गया है कि तजाकिस्तान गुरुवार को चीन के स्थानीय समयानुसार 7.2 तीव्रता वाले भूकंप से दहल गया है। तजाकिस्तान में जहां भूकंप आया है, वह एकदम सूनसान इलाका है जिसकी आबादी काफी कम है। तुर्की और सीरिया बॉर्डर पर आए विनाशकारी भूकंप से ठीक एक हफ्ते पहले यानी 29 जनवरी को पाकिस्तान में 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। उस भूकंप का केंद्र भी तजाकिस्तान था।
भूकंप के तेज झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी और देश के दूसरे हिस्सों में महसूस किए गए थे। लेकिन किसी के भी हताहत होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। पाकिस्तान में साल 2005 में अब तक का सबसे विनाशकारी भूकंप आया था। उस भूकंप में 74,000 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।
19 जनवरी 2023 को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस्लामाबाद और खैबर पख्तनूख्वां वाले इलाके 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप से हिल गए थे। इस भूकंप का केंद्र पेशावर, नौशेरा, मरदान, शबकादर, स्वात, कोहत, बन्नू और दूसरे हिस्सों में ये झटके महसूस किए गए थे।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…