पेशावर जैसा तरीका अपनाया
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान पुलिस के स्नाइपर ने स्टेशन को चारों ओर से निशाने पर ले रखा था। पूरे इलाके की लाइटें बंद थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक आतंकी ने सुसाइड बॉम्बिंग के जरिए खुद को उड़ा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर पुलिस की वर्दी में ऑफिस में दाखिल हुए। ठीक उसी तरह जैसे पेशावर के पुलिस लाइन की मस्जिद में सुसाइड बॉम्बिंग के लिए ऑफिस में दाखिल हुए थे। पेशावर के धमाके में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे।null
