बवाल से ध्यान हटाने कहीं सीमा पर नापाक हरकतें न करे पाकिस्तान, भारत ने बढ़ा दी चौकसी
Updated on
10-05-2023 06:58 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मंगलवार को इस्लामाबाद के हाई कोर्ट परिसर से गिरफ्तारी के बाद से ही पाकिस्तान के कई शहरों में बवाल मचा है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में सेना और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उधर पाकिस्तानी सरकार बवाल से अपनी जनता का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान-भारत सीमा पर कोई नापाक हरकत ना करे, इसको लेकर भारत अलर्ट मोड पर है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय रक्षा बल पाकिस्तान के हालात और वहां की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है।
पाकिस्तान में हो रहे घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय रक्षा बल पाकिस्तान के हालात पर पैनी नजर रख रहे हैं। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है
पाकिस्तान में बिगड़े हालात
इमरान खान के समर्थकों ने इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर, मरदान और क्वेटा समेत कई जगहों पर आगजनी की, धरना दिया और सुरक्षाबलों से भिड़े। उन्होंने इस्लामाबाद में ‘राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो’ यानी NAB के उस दफ्तर को भी घेर लिया, जहां इमरान को रखे जाने की बात सामने आई है। लाहौर में सेना के कोर कमांडर के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पेशावर और बन्नू शहरों में पुलिस और तहरीक कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। देश का ऐसा कोई कोना नहीं बचा, जहां तहरीक कार्यकर्ताओं ने विरोध का झंडा बुलंद न किया हो। बचाव में पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजीं। कई शहरों में दमकल आग बुझाती दिखी।
इस्लामाबाद पुलिस ने इमरान की गिरफ्तारी के बाद से ही शहर में धारा 144 लगा दी थी। साथ ही, चेताया कि कानून तोड़ने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन इमरान के सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों से सड़कों पर उतरने और गिरफ्तारी के विरोध की अपील के बाद प्रदर्शन आग की तरह फैले। उनका रिकॉर्डेड संदेश भी जारी किया गया, जिसमें वह गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं को वास्तविक आजादी के लिए बाहर निकलने को कह रहे हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…