पाकिस्तान ने रोका व्यापार, हम बातचीत के लिए तैयार... भारत के डिप्टी उच्चायुक्त ने जमकर सुनाया
Updated on
18-03-2023 08:54 PM
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के संबंध हमेशा से ही खराब रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि दोनों के संबंध और भी ज्यादा निचले स्तर पर पहुंचे हैं। पाकिस्तान ने कंगाली के बावजूद भारत से व्यापार बंद कर दिया। नतीजा ये हुआ कि स्थिति और भी बिगड़ गई। अब पाकिस्तान को उसके ही देश में भारत के उप उच्चायुक्त डॉ एम सुरेश कुमार ने सुना दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी अपने पड़ोसी देशों के साथ व्यापार बंद नहीं किया है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से व्यापारिक गतिविधियों को सस्पेंड किया गया। भारत चाहता है कि ये फिर शुरू हों।
लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (LCCI) में बोलते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि पारगमन व्यापार बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि सेंट्रल एशिया एक बड़ा बाजार है और भारत को यहां तक पहुंचना है। ठीक इसी तरह मध्य एशिया को भी भारत पहुंचने की जरूरत थी। भारत को सबसे महत्वपूर्ण देश बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने कहा, 'हमारा सर्विस सेक्टर विकसित हुआ है और हम अब इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल की मैन्युफैक्चरिंग में लगे हैं।'
30 हजार वीजा दिया जा रहा
उन्होंने आगे कहा कि भारत हमेशा से पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है। उन्होंने कहा, 'हम भूगोल नहीं बदल सकते, दोनों देश पड़ोसी ही रहेंगे। इसलिए यह देखना बेहतर होगा कि हम अपनी समस्याओं का समाधान कैसे कर सकते हैं। अपनी स्थिति कैसे बदल सकते हैं। हम सामान्य संबंधों की ओर बढ़ना चाहते हैं।' उन्होंने आगे कि कोरोना के कारण वीजा की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब हर साल 30 हजार से ज्यादा वीजा जारी किए जा रहे हैं। मेडिकल वीजा भी दिया जा रहा है।
भारत में बढ़ रहा स्टार्टअप
एक समय जब पाकिस्तान में संकट है तब उन्होंने भारत के स्टार्टअप की बड़ाई की है। उन्होंने कहा, 'भारत में स्टार्टअप बढ़ रहा है। परंपरागत रूप से हम सिर्फ सर्विस सेक्टर के क्षेत्र में थे। अगर हम कर सकते हैं तो आखिर पाकिस्तान क्यों नहीं।' उन्होंने आगे कहा कि अगर हम ऑटो सेक्टर की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियां भारत में काम कर रही हैं। देश के उद्योग को फायदा हो, इसलिए हमने आयात होने वाले वाहनों पर भारी टैक्स लगाया है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…