Select Date:

PFI पर ऐक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र के सामने लगा गिड़गिड़ाने

Updated on 29-09-2022 07:10 PM

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान परेशान हो उठा है। उसने संयुक्त राष्ट्र संघ तक इस मामले को पहुंचाने की कोशिश की है। पाकिस्तान के कनाडाई दूतावास के वेरिफाइ़ड ट्विटर हैंडल के जरिए पीएफआई के ट्वीट पर कमेंट किया गया है। इस कमेंट में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार और पाकिस्तान के विदेश कार्यालय को टैग किया गया है। इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एक यूजर ने तो सलाह देते हुए कहा कि इसके लिए किसी फेक आईडी का सहारा लेना चाहिए था। इतनी तो समझ होनी चाहिए। आपको बता दें कि पीएफआई ने मंगलवार को दूसरे दौर की कार्रवाई के बीच अपने ट्वीट में समर्थन का आह्वान किया था। 

"भाजपा शासित राज्यों में हिरासत के नाम पर बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हो रही हैं। यह और कुछ नहीं बल्कि पीएफआई को निशाना बनाने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक विरोधों का गला घोटने की कोशिश है।" वायरल स्क्रीनशॉट में पाकिस्तान के महावाणिज्य दूतावास वैंकूवर के हैंडल को जवाब में अंतरराष्ट्रीय हैंडल को टैग करते हुए दिखाया गया है।

 पीएफआई और उससे जुड़े आठ अन्य संगठनों को भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोपों में प्रतिबंधित कर दिया गया था। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का ट्विटर हैंडल भी निष्क्रिय कर दिया गया है। इसलिए इस ट्वीट का जवाब अब ऑनलाइन नहीं मिल सकता है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि पीएफआई के आतंकवाद से स्पष्ट संबंध हैं। इसके कुछ नेता सिमी और जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश से जुड़े रहे हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि पीएफआई समाज के एक विशेष वर्ग को कट्टरपंथी बनाने के गुप्त एजेंडे पर काम कर रहा था।

पिछले कुछ दिनों में पीएफआई पर भारी कार्रवाई की गई थी। इसके बाद अब इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। केंद्रीय एजेंसियों ने कई दस्तावेजों का पता लगाया है जिसमें संगठन ने अपने कैडर को आईईडी बनाना सिखाया था। संगठन ने भारत विरोधी दस्तावेज 'मिशन 2047' भी तैयार किया जिसमें इस्लामिक स्टेट के वीडियो थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.