Select Date:

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान:मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम की वापसी

Updated on 10-04-2024 01:46 PM

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार को 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम की वापसी हुई है।

टीम की कप्तानी बाबर आजम को सौंपी गई है। न्यूजीलैंड टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 18 अप्रैल को रावलपिंडी में खेला जाएगा।

बाबर को फिर से वनडे और टी-20 का कप्तान बनाया गया
पाकिस्तान बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही बाबर आजम को एक फिर से वनडे और टी-20 का कप्तान नियुक्त किया गया था। बाबर ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद टेस्ट का कप्तान शान मसूद को और टी-20 फॉर्मेट का कप्तान शाहीन अफरीदी को बनाया गया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम
बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान नियाजी, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर, उस्मान खान और जमान खान।

आमिर और इमाद संन्यास से वापस लौटे
पाकिस्तान के लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर मोहम्मद आमिर और स्पिन-ऑलराउंडर इमाद वसीम पिछले महीने संन्यास से वापस आ गए हैं। आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से 2019 और दिसंबर 2020 में व्हाइट बॉल क्रिकेट से भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। इमाद ने नवंबर 2023 में यह कहते हुए संन्यास ले लिया था कि अब समय आ गया है कि वह विदेशी लीगों में खेलने पर फोकस किया जाए।

50 टी-20I मैचों में आमिर ने लिए हैं 59 विकेट
आमिर ने पाकिस्तान के लिए 50 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 59 विकेट लिए हैं। जबकि उनका बेस्ट 13 रन देकर 4 विकेट रहा था। इसके अलावा उन्होंने 36 टेस्ट मैचों में 119 विकेट लिए जबकि 61 वनडे मैचों में उन्होंने 81 विकेट हासिल किए।

इमाद का इंटरनेशनल करियर
इमाद वसीम ने पाकिस्तान के लिए 55 वनडे और 66 टी-20 मैच खेले हैं। इस लेफ्ट आर्म स्पिनर से वनडे में 44 और टी-20 में 65 विकेट लिए हैं। वनडे में 986 और टी-20 में 486 रन इनके नाम हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.