Select Date:

अपने ही जाल में फंसा पाकिस्तान, तालिबान ने सीजफायर खत्म करने का किया ऐलान

Updated on 04-09-2022 06:32 PM

जब अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा जमाया तो इसका जश्न पाकिस्तान में भी मनाया गया। पाकिस्तान सरकार भी अपनी खुशी छिपा नहीं पाई थी और उसने खूब बधाई दी थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि धीरे-धीरे तालिबान भी पाकिस्तान को आंखें दिखा रहा है। पाकिस्तानी तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने घोषणा की है कि वह अपने महीनों लंबे 'अनिश्चितकालीन सीजफायर' को खत्म करने जा रहा है।

पाकिस्तान सरकार पर लगाए कई आरोप
दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी तालिबान ने पाकिस्तान सरकार पर अफगान तालिबान के समझौते का पालन ना करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पाकिस्तान सरकार ने वार्ता को सफल बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं इसलिए सीजफायर जारी रखना संभव नहीं है। इतना ही नहीं उसने पाकिस्तान सरकार पर कई अन्य आरोप भी लगाए हैं।

वार्ताओं के दौरान कोई प्रगति नहीं हुई
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने तालिबान के कुछ कैदियों को रिहा किया था लेकिन फिर उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया जो 'समझौते का उल्लंघन' है। सीजफायर को खत्म करने का ऐलान करते हुए टीटीपी प्रमुख मुफ्ती नूर वली ने कहा कि उन्होंने कभी वार्ता से इनकार नहीं किया और यह शरिया कानून का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इन वार्ताओं के दौरान कोई प्रगति नहीं हुई है इसलिए सशस्त्र संघर्ष जारी रहेगा। पाकिस्तान सरकार के फैसलों के चलते संघर्ष
हालांकि यह जरूर बताया गया है कि अगर वार्ता सफल होगी तो फिर निर्णय कुछ और लिया जाएगा लेकिन पाकिस्तान सरकार के गलत फैसलों के चलते एक बार फिर से संघर्ष शुरू हो गया है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान में हालिया आतंकी घटनाओं और पाक सेना पर हुए हमलों के लिए तालिबान ही जिम्मेदार है। फिलहाल अब देखना है कि यह संघर्ष किस करवट बैठेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.