Select Date:

बाढ़ से नहीं उबर पाएगा पाकिस्तान

Updated on 05-10-2022 05:15 PM

हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से उबरने के लिए पाकिस्तान के पास पैसे नहीं बचे हैं। पाकिस्तान का कहना है कि बाढ़ के उबरने के वास्ते खर्च करने के लिए उसके पास पैसे नहीं रहे। पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री ने मंगलवार को एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र से मदद की अपील की है। पाक मंत्री ने तत्काल अंतरराष्ट्रीय मदद का आग्रह करते हुए कहा कि देश को पैसों की जरूरत पांच गुना बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान के लिए अपनी मानवीय सहायता अपील को 160 मिलियन डॉलर से पांच गुना बढ़ाकर 816 मिलियन (81.6 करोड़) डॉलर कर दिया है। 

संयुक्त राष्ट्र और पाकिस्तान ने विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लाखों पाकिस्तानियों के पुनर्वास के लिए संयुक्त रूप से 80 करोड़ डॉलर से ज्यादा की सहायता की ताजा अपील की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सोमवार को जिनेवा में एक कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र ने इसकी घोषणा की। इसने कहा है कि देश में बाढ़ की विभीषिका से अब भी जूझ रहे विभिन्न क्षेत्रों से जलजनित बीमारियों की खबरें आई हैं जिस पर नियंत्रण के प्रयास जारी हैं।

इस दौरान पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने जिनेवा में कहा, "हमारे पास अपनी अर्थव्यवस्था से किसी तरह का कोई खर्च करने की कोई जगह नहीं बची है।" उन्होंने विकसित दुनिया से मौजूदा घरेलू जलवायु से जुड़ी आपदा के लिए पैसों में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 70 लाख से ज्यादा लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं।

पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्री अयाज सादिक ने यूएन की सभा को बताया कि देश को पुनर्निर्माण और उन लाखों लोगों के पुनर्वास में मदद करने के लिए "कई साल" लगेंगे जिनके घर बाढ़ से नष्ट हो गए हैं। असामान्य मानसूनी बारिश और ग्लेशियर के पिघलने के कारण आई बाढ़ ने दक्षिण एशियाई देश के बड़े हिस्से को जलमग्न कर दिया है और लगभग 1,700 लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने बाढ़ प्रभावितों के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता तथा नजदीक आ रही सर्दी से उन्हें बचाने के लिए उचित प्रयास की जरूरत पर बल दिया। मंत्री ने कहा, ‘‘5,98,000 लोगों को आश्रय उपलब्ध कराए जाने के बावजूद 75 लाख प्रभावित लोग अब भी सूखी जमीन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.