Select Date:

पाकिस्तान दूसरे टी-20 में आयरलैंड से 7 विकेट से जीता:मोहम्मद रिजवान-फखर जमान के बीच 140 रन की साझेदारी

Updated on 13-05-2024 12:06 PM

पाकिस्तान ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में वापसी की है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहला मैच आयरलैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 14 मई को खेला जाएगा।

आयरलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। पाकिस्तान ने 194 रन के टारगेट को 19 बॉल शेष रहते 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कप्तान बाबर आजम फेल रहे और खाता भी नहीं खोल सके। मोहम्मद रिजवान ने 46 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी खेली।

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की यह 78 मैचों में 45वीं जीत है। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे कामयाब टी-20 कप्तान बन गए हैं। उनके रहते हुए पाकिस्तान की टीम को 26 मैचों में हार मिली है, जबकि सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। बाबर ने युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा का रिकॉर्ड तोड़ा। ब्रायन की कप्तानी में युगांडा ने 44 मैच जीते थे।

आयरलैंड की खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की खराब शुरुआत रही। उसके दो विकेट 34 रन पर ही गिर गए। ओपनर एंड्रयू बलबिरनी 34 रन के स्कोर पर शाहीन अफरीदी की गेंद पर फखर जमान को कैच देकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना कर 16 रन बनाया। कप्तान पॉल स्टर्लिंग भी 7 गेंदों का सामना कर 11 रन बना कर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन था।
लोर्कन टकर और हैरी टेक्टर के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों 62 रन की पार्टनरशिप हुई। लोर्कन 34 गेंदों का सामना कर 51 रन बनाए, जबकि हैरी टेक्टर ने 28 गेंदों का सामना कर 32 रन की पारी खेली।

आयरलैंड के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी हैरी टेक्टर और कर्टिस कैम्फर के बीच 22 गेंदों पर 41 रन की हुई। कैम्फर ने 13 गेंदों का सामना कर 22 रन बनाए।

शाहीन अफरीदी रहे पाकिस्तान के सबसे कामयाब गेंदबाज
पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिए। अब्बास अफरीदी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अमीर और नसीम शाह को 1-1 विकेट मिले।

6 रन पर गिरा पाकिस्तान का पहला विकेट, मोहम्मद रिजवान और फखर जमान ने संभाली पारी
194 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की खराब शुरुआत रही। पाकिस्तान को पहला झटका पहले ओवर की तीसरी गेंद पर 6 रन के स्कोर पर लगा। सैम अयूब 3 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। फिर कप्तान बाबर आजम भी 4 गेंदों का सामना कर बिना खाता खोले ही पवेलिन लौट गए।

उसके बाद दूसरे ओपनर मोहम्मद रिजवान और फखर जमान ने तीसरे विकेट के लिए 78 गेंदों पर 140 रन की साझेदारी कर पाकिस्तानी पारी को संभाला और जीत दिलाई। रिजवान ने 46 गेंदों का सामना कर 75 रन और फखर जमान ने 40 गेंदों का सामान कर 78 रन बनाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.