रोमांचक मैच में जीता पाकिस्तान, 83 रन बनाने में भी नानी याद आ गई, आखिरी दम तक लड़ा श्रीलंका
Updated on
20-07-2023 02:08 PM
गॉल: पाकिस्तान ने आखिरकार श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट जीत ही लिया। मैच के आखिरी दिन मेहमान टीम को जीत के लिए 83 रन बनाने थे और उसके सात विकेट बाकी थे। वैसे तो ये एक आसान टारगेट लग रहा था, लेकिन श्रीलंका ने भी हार नहीं मानी और पाकिस्तान के छह विकेट गिरा दिए, लेकिन 131 रन का लक्ष्य कितनी देर तक बच पाता। इस तरह चार विकेट की जीत के साथ पाकिस्तान ने दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजेय लीड बना ली है। अब श्रृंखला का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो में 24 जुलाई यानी सोमवार से खेला जाएगा। इस तरह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल 2023-2024 में पाकिस्तान ने अपना खाता खोल लिया अब उसके 12 अंक है।
रोमांचक हो गया था मैच मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 312 रन टांगे थे। जवाब में पाकिस्तान ने सऊद शकील (208) के रिकॉर्ड दोहरे शतक के बूते 461 रन बना डाले। ऐसे में पहली पारी में 149 रन से पिछड़ने वाले श्रीलंका को पाकिस्तानी स्पिनर्स अबरार अहमद (3/68) और नोमान अली (3/75) ने 279 रन पर समेट दिया। पहली पारी में शतक जड़ने वाले धनंजय डीसिल्वा (82) अकेले संघर्ष करते रहे। पाकिस्तान को 131 रन का लक्ष्य मिला। मगर टर्न लेती पिच पर दिन का खेल खत्म होने तक उसके भी 48 रन पर तीन विकेट गिर गए। आखिरी दिन मैच रोमांचक होने की उम्मीद थी, लेकिन शायद श्रीलंकाई गेंदबाजों के पास बचाने के लिए रन पर्याप्त नहीं थे।
डबल सेंचुरियन सऊद प्लेयर ऑफ द मैच पाकिस्तान की इस जीत में सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक 50 रन बनाकर नाबाद रहे। जीत के लिए 131 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने आखिरी दिन के पहले ही सेशन में 24 रन पर कप्तान बाबर आजम सहित तीन और विकेट खो दिए थे। मगर सरफराज अहमद का विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर आए नए बल्लेबाज आगा सलमान ने पहली ही बॉल पर छक्का जड़ते हुए मैच खत्म कर दिया। पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले सऊद शकील प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अपना सिर्फ छठा टेस्ट खेल रहे 27 साल के शकील की यह करियर की पहली डबल सेंचुरी थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…