Select Date:

पाकिस्तान वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, बाबर आजम सेना में पनौती खिलाड़ी की हुई एंट्री

Updated on 22-09-2023 01:46 PM
नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक ने टीम का ऐलान किया। एशिया कप के फाइनल में जगह नहीं बना पाने वाली टीम के कई खिलाड़ी इसका हिस्सा नहीं हैं। साथ ही बाबर आजम की टीम में एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हुई है, जिसे उसके लिए सबसे बड़ी पनौती माना जाता है। यही नहीं, वह एशिया कप का हिस्सा भी नहीं था।

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में छोड़ा था मैथ्यू वेड का कैच
जी हां, हम बात कर रहे हैं हसन अली की। अगर आपने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 देखा होगा तो याद होगा कि हसन अली ने मैथ्यू वेड का कैच छोड़ा था। इसके बाद जो हुआ वह इतिहास में दर्ज है पाकिस्तान टीम को खिताब गंवाना पड़ा था। हसन को एशिया कप टीम में भी नहीं रखा गया था, लेकिन अब न जाने क्यों पाकिस्तान टीम के सिलेक्टर्स और कप्तान को हसन की याद आई है।

पिछले एक साल से नहीं खेला कोई वनडे
हसन ने आखिरी वनडे 12 जून, 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल मैच 9 सितंबर, 2022 को खेला था। हसन को वेड का कैच छोड़ने की वजह से काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, क्योंकि उस कैच के बाद 17 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली, जबकि मार्कस स्टॉयनिस ने 31 गेंदों में नाबाद 40 रन ठोककर ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बना दिया था।

कप्तानी और उपकप्तानी में दबलाव नहीं, नसीम शाह बाहर

टीम के कप्तान बाबर आजम हैं तो उनके सेनापति के रूप में कोई बदलाव नहीं हुआ है। माना जा रहा था कि वर्ल्ड कप टीम से शादाब खान का पत्ता कटेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। टीम में शादाब खान हैं तो ओपनर के तौर पर फखर जमां और इमाम उल हक शामिल हैं। हालांकि, इसमें नसीम शाह का नाम नहीं है। वह एशिया कप में चोटिल हो गए थे। इसकी वजह से वह वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए। यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है।

टीम में 3 रिजर्व खिलाड़ी
पाकिस्तान टीम में 3 रिजर्व खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। अबरार अहमद, मोहम्मद हारिस और जमान खान रिजर्व खिलाड़ी के रूप में हैं।

ICC वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, सऊद शकील, एम नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली, उसामा मीर और वसीम जूनियर।

रिजर्व: अबरार अहमद, मोहम्मद हारिस और जमान खान


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.