पाकिस्तान न होता बर्बाद अगर भारत जैसा होता सिस्टम! इमरान खान ने फिर दी हिंदुस्तान की मिसाल
Updated on
09-02-2023 06:13 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भले सत्ता में न हों लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने गंभीर आर्थिक संकट को लेकर शहबाज सरकार पर निशाना साधा। लाहौर स्थित अपने आवास पर विदेशी मीडिया से बात करते हुए वह कश्मीर राग अलापना नहीं भूले। लेकिन पाकिस्तान की बदहाली की असल वजह बताने के लिए उन्होंने भारत की मिसाल दी। वर्तमान में पाकिस्तान इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पड़ोसी मुल्क के लिए यह वक्त और भी कठिन इसलिए है क्योंकि दूर-दूर तक इससे बाहर आने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।
मीडिया से बात करते हुए इमरान ने कहा कि जब मैं सत्ता में वापस आऊंगा, तो भारत से तब तक बात नहीं होगी जब तक कश्मीर की स्थिति यानी अनुच्छेद 370 बहाल नहीं हो जाता। पाकिस्तान से बातचीत को लेकर भारत का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। भारत सरकार साफ कह चुकी है कि आतंकवाद और बातचीत एकसाथ संभव नहीं है। हालांकि खुद पाकिस्तान के लोग अपनी सरकार को आर्थिक हालात सुधारने के लिए भारत से संबंध सुधारने की सलाह दे रहे हैं।
इमरान ने दी भारत की मिसाल
इमरान खान ने अपने मुल्क की बदहाली के कारण गिनाते हुए भारत की मिसाल दी। उन्होंने कहा कि कानून के शासन के बगैर पाकिस्तान तरक्की नहीं कर सकता। भारत को ही देख लें। वहां इसीलिए विकास हो रहा है क्योंकि वहां कानून का शासन है। इमरान ने पीएमएल (एन) और उसकी सहयोगी पार्टियों पर पीटीआई नेताओं और चुनाव में धांधली करने की योजना बनाई है। कभी सेना के सहारे सत्ता में आए इमरान ने सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान पर साथ मिलकर उन्हें राजनीति से बाहर करने का आरोप लगाया।
शहबाज करना चाहते हैं वार्ता
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कुछ दिनों पहले कहा था कि पाकिस्तान ने अपना 'सबक' सीख लिया है। वह भारत के साथ शांति से रहना चाहता है। शहबाज ने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत का अनुरोध भी किया था। भारत की तरफ से शहबाज शरीफ और पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह बैठक गोवा में मई 2023 में होगी जिसकी अध्यक्षता भारत करेगा।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…