पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान या नोरा फतेही? किसे डेट कर रहे हैं आर्यन खान? फोटो हुई वायरल
Updated on
07-01-2023 06:59 PM
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर बिजी चल रहे हैं। शाहरुख-दीपिका की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर चर्चा में हैं। आर्यन खान को लेकर हाल में ही गॉसिप्स थे कि वह मॉडल और डांसर नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं। कहा गया कि नोरा फतेही आर्यन खान की दुबई पार्टी में शामिल हुई थीं। हालांकि दोनों ही स्टार्स की ओर से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। इन तमाम अफवाहों के बीच आर्यन खान की पाकिस्तान एक्ट्रेस सादिय खान के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे देख उनके फैंस तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। आइए आपको तस्वीर भी दिखाते हैं और बताते हैं कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान।
आर्यन खान की पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ वायरल हुई फोटो
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तैर रही है। इस फोटो में आर्यन खान (Aryan Khan Girlfriend) व्हाइट सूट बूट में नजर आ रहे हैं। उनके साथ बेहद नजदीक पाकिस्तान एक्ट्रेस सादिया खान पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल ये सामने नहीं आया है कि ये तस्वीर कहां की है और किस मौके पर दोनों की मुलाकात हुई।
कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान
सादिया खान (Sadia Khan) पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं जो टीवी और फिल्मों में काम करती हैं। उन्हें खुदा और मोहब्बत शो के लिए जाना जाता है। इसी सीरियल से उन्हें घर घर में इमान रोल की वजह से फेम मिला। इसके बाद ला, खुदा और मोहब्बत 2, शायद, मार्यम पेरिरा और अब्दुलाह द फाइनल विटनेस में नजर आईं। उन्हें इंडस्ट्री में 11 साल हो चुके हैं।
आर्यन खान और नोरा फतेही को लेकर ये गपशप
हाल में ही सोशल मीडिया पर Aryan Khan और नोरा फतेही की तस्वीरें सामने आई थीं। इन फोटोज में दोनों दोस्तों के साथ पोज देते दिखे थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल इन्हें रियूमर्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।
आर्यन खान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू
आर्यन खान ने बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए कमर कस ली है। वह एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। कुछ समय पहले आर्यन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी थी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…