पाकिस्तानी बल्लेबाज ने बनाया रिकॉर्डों का एफिल टावर, 146 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा
Updated on
27-07-2023 02:13 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पास समय-समय पर एक से बढ़कर एक बल्लेबाज आते रहे हैं। मौजूदा दौर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का है तो लिस्ट में एक और खिलाड़ी शामिल होने जा रहा है। उस खिलाड़ी का नाम है सऊद शकील। शकील ने कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के लिए पहली पारी में 57 रनों की पारी खेली। इस पारी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी।
अब्दुल्ला शफीक के 201 रनों पर आउट होने के बाद सलमान आगा शतक जड़ा। दूसरी ओर, सऊद शकील ने 57 रनों की पारी खेली और 146 सालों के टेस्ट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड बना डाला। 27 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक सभी 7 मैचों में अपना छठा टेस्ट अर्धशतक बनाया। इसके अलावा उन्होंने एक शतक और एक दोहरा शतक लगाया है। इस तरह अपने सभी 7 मैचों में 50 से अधिक (किसी न किसी एक पारी में फिफ्टी प्लस स्कोर) का स्कोर किया है।
सऊद शकील ने किस मैच में कितने रन बनाए
पहला टेस्ट: 76
दूसरा टेस्ट: 63 और 94
तीसरा टेस्ट: 53
चौथा टेस्ट: 55*
5वां टेस्ट: 125*
छठा टेस्ट: 208*
7वां टेस्ट: 57
टूटा महान सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड इसके साथ ही शकील ने महान सुनील गावस्कर, बेसिल बुचर, सईद अहमद और बर्ट सटक्लिफ को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अपने पहले छह मैचों में से प्रत्येक में पचास या अधिक रन बनाए थे। मैच की बात करें तो सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक के पहले दोहरे शतक और आगा सलमान के नाबाद 132 रनों ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार को पाकिस्तान को बॉक्स सीट पर पहुंचा दिया। उसने 5 विकेट के नुकसान पर 576 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की।
उल्लेखनीय है कि सऊद शकील, भारतीय महान बल्लेबाज विराट कोहली के फैन हैं। उन्होंने 2019 में एक ट्वीट करते हुए कहा था कि वह विराट कोहली को फॉलो करते हैं। कोहली जिस तरह से रन बनाते हैं यह उन्हें पसंद है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…