पाकिस्तानी हिंदू अब... CAA लागू होने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने यूं जाहिर की खुशी
Updated on
12-03-2024 12:29 PM
नई दिल्ली: भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) कानून लागू हो गया है। गृह मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से सीएए कानून लागू करने की घोषणा की है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी लोगों को भारत की नागरिकता दिलाने में आसानी करेगा। कानून लागू होने पर पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दानिश कनेरिया ने क्या कहा?
पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार को हमेशा समर्थन करते हैं। कनेरिया ने सीएए कानून लागू होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- पाकिस्तानी हिंदू अब खुली हवा में सांस ले सकेंगे। फिर कनेरिया ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- नागरिकता संशोधन अधिनियम को अधिसूचित करने के लिए नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी को धन्यवाद।
कनेरिया के साथ हुआ भेदभाव
दानिश कनेरिया कई बार पाकिस्तान क्रिकेट में अपने साथ भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तान स्पिनर कनेरिया शाहिद अफरीदी पर भी हिंदू होने की वजह से भेजभाव करने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे खेले हैं। 2010 में 43 साल के कनेरिया पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। लेकिन पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दिया। इसके बाद पाकिस्तान टीम में जगह मिली लेकिन सीरीज में खेलने से रोक दिया गया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…