Select Date:

दुनिया के सामने फिर गिड़गिड़ाए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

Updated on 24-09-2022 05:48 PM

पाकिस्तानी में विनाशकारी बाढ़ के बाद दुनिया की ओर से दिए गए मदद और आश्वासनों को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुश नहीं है। शरीफ ने बाढ़ की वजह से आई तबाही के लिए दुनिया की प्रतिक्रिया को सराहनी बताया है लेकिन कहा कि देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह पर्याप्त नहीं है। कंगाली की मार झेल रहे पाकिस्तान करीब 30 साल बाद एक बार फिर विनाशकारी बाढ़ का सामना करना पड़ा है। स्थिति का अंदाजा इसे से लगाया जा सकता है कि देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया था।

 पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, जलवायु परिवर्तन के हिसाब से हम टॉप टेन सबसे कमजोर देश में से हैं। विनाशकारी बाढ़ में करीब 1500 लोग मारे गए। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के कई नेताओं ने पाकिस्तान में तबाही के बारे में बात की थी। पाकिस्तान की स्थितियों पर अपनी भावना व्यक्त करने के लिए मैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बहुत आभारी हूं। दुनिया ने जो किया है वह काबिले तारीफ है लेकिन यह हमारी जरूरतों को पूरा करने से कोसों दूर है। हम इसे अकेले नहीं कर सकते हैं।

बाढ़ की वजह से 30 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पाकिस्तान खुद राहत और पुनर्वास कार्य के लिए धन मुहैया नहीं करा सकता है। बाढ़ से करीब करीब 30 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जब तक दुनिया राहत, पुनर्वास और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अरबों डॉलर का मदद नहीं करती है, तब तक चीजें वापस सामान्य नहीं होंगी। मुझे अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना है और लाखों लोगों को उनके घरों में वापस ले जाना है।

पैरों पर खड़ा होने के लिए मदद की जरुरत

शरीफ ने आगे कहा, जब तक हमें पर्याप्त राहत नहीं मिलती, दुनिया हमसे अपने पैरों पर खड़े होने की उम्मीद कैसे कर सकती है। यह असंभव जैसा है। दुनिया को हमारे साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया को जो बताया गया था और जो उपलब्ध कराया गया उसमें जमीन आसमान का अंतर है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे साथ पाकिस्तान को गैस की उपलब्धता के बारे में बात की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.