चार छक्के की फोटो डालकर चिढ़ा रहा था पाकिस्तानी, हरभजन सिंह ने याद दिलाया क्रिकेट का काला दिन
Updated on
02-08-2024 05:29 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन होना है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएगी। कुछ दिनों पहले ही भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाना चाहिए। इसके बाद से पाकिस्तानी हरभजन को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में एक पाकिस्तानी पत्रकार होने का दावा करने वाले यूजर ने भज्जी को ट्रोल करना चाहा।
भज्जी को चार छक्कों की दिलाई याद
एक्स पर पत्रकार होने का दावा करने वाले पाकिस्तानी यूजर फरीद खान खान ने हरभजन सिंह को टैग करके एक पुराने मैच का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने भज्जी के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर चार छक्के मारे थे। उस यूजर ने लिखा- हैलो हरभजन सिंह, इसकी वजह से आपको पाकिस्तान में सुरक्षा की दिक्कत है।
हरभजन ने आतंकी हमला याद दिलाया
इस ट्वीट पर हरभजन सिंह भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने इसपर 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले की याद दिला दी। तब मैच के लिए स्टेडियम जा रही श्रीलंकाई टीम पर हमला हो गया था। इसी वजह से कई सालों तक पाकिस्तान में कोई टीम दौरे के लिए नहीं गई। हरभजन सिंह ने एक मैगजिन का पेज शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- नहीं इसके लिए नहीं। क्रिकेट में जीत हमेशा लगी रहती है। मैं तुम्हें बताता हूं कि असली समस्या यही है। फोटो चेक करो। अब यहां से निकल जाओ। F का मतलब समझ आ गया होगा या समझाऊं? F का मतलब तुम्हारा नाम है। वो मत सोचो जो तुम F का मतलब सोच रहे हो। तुम जानते हो कि मेरा क्या मतलब है।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…