जेल में 80 महिला कैदियों के बीच गुजरी Pakistani महिला की रात, चेहरे पर उदासी लिए गुमसुम बैठी रही सीमा हैदर
Updated on
06-07-2023 06:47 PM
ग्रेटर नोएडा: प्यार को पाने की खातिर सीमा पार कर चार बच्चों के साथ भारत पहुंची पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर जेल में प्रेमी के बैरक से 100 मीटर दूर महिला बैरक में बंद है। 80 महिला बंदियों के बीच उसने पहली रात गुजारी। हालांकि महिला ने अपने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया, लेकिन उसके चेहरे पर उदासी साफ दिख रही थी। वहीं, सूत्रों के अनुसार कई जांच एजेंसियों ने भी जेल पहुंचकर पूछताछ की है।
जेल अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके 4 बच्चों को महिला बैरक में रखा है। इसमें पहले से 80 अन्य महिलाएं बंद हैं। उन्होंने बताया कि सीमा ने अपने बच्चों के साथ दाल रोटी खाई है। इस दौरान उसके बच्चे डरे सहमे हुए थे। सूत्रों के अनुसार वह लगातार जेल प्रशासन के अधिकारियों से अपने प्रेमी सचिन से मुलाकात कराने की गुहार लगा रही थी। उसका प्रेमी सचिन कुमार 11 नंबर बैरक में बंद है।
वहीं, दूसरी ओर जेल प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सीमा हैदर अगर चाहेगी तो उसे संगीत सिखाने से लेकर शिक्षित करने का भी काम जेल में किया जाएगा। उसके बच्चों को भी जेल में शिक्षा ग्रहण कराई जाएगी। जेल अधिकारियों ने बताया कि सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन और उसके पिता नेत्रपाल से मिलने जेल में कोई नहीं आया है।
ट्रैवल एजेंसी का पता लगाने में जुटी एजेंसी पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है। नेपाल की जिस ट्रैवल एजेंसी की मदद से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इंडिया पहुंची है उस एजेंसी के बारे में पता लगाने में जुटी है। एडीसीपी ने बताया कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के परिजन या अन्य किसी ने संपर्क नहीं किया है। अगर वह संपर्क करते हैं तो इसकी सूचना जांच एजेंसियों को दी जाएगी।
मोबाइल फोन से डाटा रिकवरी में जुटी टीम एडीसीपी ने बताया कि पाकिस्तानी महिला और सचिन के पास से कई सिम और मोबाइल फोन बरामद हुई है। फोन और सिम से काफी डाटा को डिलीट किया गया है। जिसे रिकवर करने के लिए एक्सपर्ट की टीम जुटी है। सचिन और उसके परिजनों के फोन में सिम का भी डाटा तो रिकवर किया जा रहा है। दोनों के फलों का डाटा रिकवर होने पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…