Select Date:

पाकिस्तान के अबरार ने डेब्यू टेस्ट में लिए 7 विकेट:जानिए कौन है ये खिलाड़ी, जिसने अपने दम पर इंग्लैंड को समेटा

Updated on 10-12-2022 06:22 PM

पाकिस्तान आम तौर पर दुनिया को बेस्ट फास्ट बॉलर देने के लिए माना जाता है, लेकिन इस बार टीम के स्पिनर ने गेंद से जादू दिखाया। इंग्लैंड के खिलाफ अबरार अहमद का ड्रीम डेब्यू हुआ। उन्होंने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट झटके। एक समय पर लग रहा था कि वे पूरी इंग्लैंड टीम को अकेले ही पवेलियन का रास्ता दिखा देंगे। हालांकि, इंग्लैंड के बाकी तीन विकेट जाहिर महमूद ने ले लिए।

इस स्टोरी में हम जानेंगे कि आखिर कौन है ये खिलाड़ी

24 साल के गेंदबाज अबरार अहमद मिस्ट्री स्पिनर हैं। वे लेग स्पिन के अलावा गुगली और कैरम बॉल भी कर सकते हैं। अबरार का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ। उन्होंने वहीं की गलियों में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया।

लोकल टूर्नामेंट में टीम को जिताया
अबरार ने 18 साल की उम्र में कराची के लोकल टूर्नामेंट से अपनी क्रिकेटिंग जर्नी शुरू की। उन्होंने 53 विकेट लेकर टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम को टाइटल जिताया। इसके बाद उन्होंने कराची की रशीद लतीफ अकादमी जॉइन की।

अबरार के नाम 76 फर्स्ट क्लास विकेट
अबरार अहमद ने 14 फर्स्ट क्लास गेम खेले। इसमें उन्होंने 76 विकेट चटके। साथ ही पिछले 2 साल में उनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है।

PSL से हासिल की लोकप्रियता
अबरार पाकिस्तान की टी-20 लीग PSL में कराची किंग्स की ओर से खेलते हैं। टीम में आने की वजह से वे लोकप्रिय हुए। टीम में उनकी गेंदबाजी कोच मिकी आर्थर को बेहद पसंद आई।

पाकिस्तान की कायद-ए-आजम ट्रॉफी में खेले
अबरार सिंध टीम की तरफ से कायद-ए-आजम ट्रॉफी में खेल चुके हैं। जैसे भारत में रणजी ट्रॉफी है, ठीक वैसे ही कैद ए आजम पाकिस्तान की मुख्य डोमेस्टिक ट्रॉफी है। अबरार ने 2020-21 सीजन में 16 और 2021-22 सीजन में 17 विकेट लिए थे। वहीं, इस सीजन में वे अब तक 43 विकेट ले चुके हैं।

पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू करने के बाद पूरी दुनिया ने उनका नाम जान लिया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 7 विकेट लेने के बाद देखना इंटरेस्टिंग होगा कि वह दूसरी पारी में कितने विकेट लेते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.