पाकिस्तान की फौज या कंगाल अवाम... किसे चुनेंगे शहबाज? IMF ने रखी अब तक की सबसे मुश्किल शर्त
Updated on
01-03-2023 07:19 PM
इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान सरकार से हाल ही में स्टाफ-लेवल यात्रा के दौरान ब्याज दरों में वृद्धि करने के लिए कहा है। संस्था ने आर्थिक संकट को काबू में करने के लिए सरकार से 'आक्रामक रुख' अपनाने के लिए कहा है। आईएमएफ ने शहबाज सरकार से सवाल किया कि उनकी तरफ से रक्षा बजट पर क्या कदम उठाए गए हैं। साथ ही क्या रक्षा खर्च में कटौती के लिए सहमति बनी है? आईएमएफ के ये सवाल इस बात के संकेत हैं कि पाकिस्तान में मौजूदा कंगाली की अगली शिकार उसकी सेना होने वाली है।
आईएमएफ ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि अगर सरकार रक्षा बजट में कटौती नहीं कर सकती तो उन्हें अतिरिक्त राजस्व के लिए चीजों पर जीएसटी दर को 25 फीसदी तक बढ़ाना होगा। न्यूज18 की खबर के अनुसार पाकिस्तान सरकार आईएमएफ की शर्तों को मानने के लिए दर्जनों उपभोक्ता चीजों पर 25 फीसदी जीएसटी (General Sales Tax) लगाएगी क्योंकि वह रक्षा खर्च में कटौती करने में विफल रही है।
अवाम पर बढ़ने वाली है महंगाई की मार
सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि ऋणदाता ने पाकिस्तान को 1.2 बिलियन डॉलर की अगली किश्त हासिल करने के लिए एक रीपेमेंट प्लान (Repayment Plan) पेश करने के लिए कहा है। खबर के मुताबिक पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के लोगों का कहना है कि आईएमएफ ने पाकिस्तान से विनिमय दरों को 'पूरी तरह' उदार बनाने के लिए कहा है। अगले चार महीनों में कम से कम 7 अरब रुपए का अतिरिक्त राजस्व हासिल करने के लिए पाकिस्तान फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू ने सैकड़ों टैरिफ लाइनों के खिलाफ जीएसटी दरों को बढ़ाकर 25 फीसदी करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
फौज को भी करनी होगी खर्च में कटौती
आईएमएफ के साथ स्टाफ-लेवल के समझौते पर पहुंचने के लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से खर्च में कटौती और अतिरिक्त टैक्स लागू करने जैसे उपाय किए जा रहे हैं। गंभीर आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई से अपने खर्च में कटौती करने के लिए कहा गया है। खबरों की मानें तो सैन्य प्रतिष्ठान योजना बना रहा है कि वे अपने गैर-लड़ाकू खर्च में किस तरह कटौती कर सकते हैं। कंगाली का असर पाकिस्तान के आतंकवाद-रोधी अभियान पर भी पड़ रहा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…