भारत और पाकिस्तान रिश्तों में आ सकता है बदलाव
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान के कुछ साझा मित्र देश दोनों ही देशों के बीच बातचीत को फिर से शुरू कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान में राजनीतिक संकट की वजह से चीजें आगे नहीं बढ़ रही हैं। अगर पाकिस्तान के रक्षा और विदेश मंत्री और बाद में शहबाज भारत आते हैं तो दोनों ही देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में बड़ा बदलाव आ सकता है।
