Select Date:

एशिया कप से पहले सामने आई पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी, टीम इंडिया को इसी पर करना होगा वार

Updated on 25-08-2023 01:52 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 (Asia Cup) की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। भारत के साथ ही पाकिस्तान (IND vs PAK) और श्रीलंका को इस टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार माना जा रहा। पाकिस्तान और श्रीलंका टूर्नामेंट के सह आयोजक भी हैं। भारतीय टीम करीब 4 साल बाद पाकिस्तान के खिलााफ वनडे मैच खेलेगी। आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगी। एशिया कप से पहले श्रीलंका में ही पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है।


पाकिस्तान की कमजोरी आई सामने

एशिया कप से पहले पाकिस्तान टीम की बड़ी कमजोरी सामने आई है। अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान का मध्यक्रम पूरी तरह फेल रहा है। पहले मुकाबले में टीम के दो विकेट दो ओवर में ही गिर गए थे। इसके बाद पूरी टीम 201 रन ही बना सकी। इसमें 61 रन तो सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने ही बनाए। दूसरे मैच में एक समय टीम का स्कोर एक विकेट पर 170 रन था। एक बार फिर मध्यक्रम फेल रहा और टीम का स्कोर 211 रन पर 6 विकेट हो गया। हालांकि 8वें नंबर पर आए शादाब खान ने 35 गेंद पर 48 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

भारत को पहले पावरप्ले में करना होगा वार

भारतीय टीम को एशिया कप में पाकिस्तान पर पहले पावरप्ले में ही वार करना होगा। मोहम्मद सिराज तो इसमें माहिर भी हैं। 2022 की शुरुआत से सिराज ने अभी तक भारत के लिए 23 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान पावरप्ले में ही उनके नाम 26 विकेट हैं। इस दौरान सिराज का औसत करीब 15 और इकोनॉमी 4 का रहा है। टेस्ट खेलने वाले देशों के किसी भी गेंदबाज ने इस दौरान पावरप्ले में 20 विकेट भी नहीं लिए हैं।

बुमराह की हो चुकी है वापसी

भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हो चुकी है। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बुमराह ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी बुमराह एंड कंपनी को गेंदबाजी में पहले ओवर से ही अटैक करना होगा। अगर शुरुआती 10 ओवर में भारतीय टीम दो या तीन विकेट ले लेती है तो पाकिस्तान के लिए वापसी मुश्किल हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.