पाकिस्तान की कम नहीं हो रही नौटंकी, मेन्यू में बिरयानी नहीं तो डिनर से किया इनकार, दिखाए नखरे
Updated on
31-10-2023 02:37 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप में लगातार 4 हार के बाद दुनियाभर में आलोचनाओं का शिकार हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस का कहना है कि बाबर सेना ने भारत में नाक कटा दी तो दूसरी ओर टीम की नौटंकी कम नहीं हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश से लोहा लेने के लिए कोलकाता पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस वजह से डिनर से इनकार कर दिया, क्योंकि होटल के मेन्यू में बिरयानी नहीं थी।
पाकिस्तान 4 अंकों के साथ तालिका में 7वें स्थान पर है। उसे अगर सम्मानजनक विदाई चाहिए तो यहां से सभी मैच जीतने हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने की गणित थोड़ी उलझी हुई है। इस बीच पड़ोसी एक बार फिर कोलकाता के टीम होटल में अपनी खाने की पसंद को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।
स्पोर्ट्स तक के अनुसार, पाकिस्तान के क्रिकेटरों ने होटल में उपलब्ध भोजन के बजाय ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग ऐप से अपना भोजन ऑर्डर करना पसंद किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने कोलकाता के प्रसिद्ध रेस्तरां में से एक से बिरयानी, चाप, फिरनी, कबाब और शाही टुकड़ा ऑनलाइन ऑर्डर दिए। हालांकि टीम के मीडिया मैनेजर की ओर से इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
बता दें कि बिरयानी की वजह से ही वसीम अकरम टीम पर भड़के हुए थे। उन्होंने खाने की पसंद को लेकर बाबर सेना को खूब खरी-खरी सुनाई थी।अब टीम 28 अक्टूबर को सिटी ऑफ जॉय पहुंची, जहां उनका स्वागत मीठे दही, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और पैटीज़ से किया गया। टीम ने सोमवार को एक दिन की छुट्टी ली थी।
मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने कहा कि टीम अपने खराब विश्व कप से आहत हैं जहां नीदरलैंड और श्रीलंका पर जीत के बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से हार मिली है। ब्रैडबर्न ने कहा- हम उस स्थिति में हैं जो हम नहीं चाहते थे। दूसरी ओर, टीम के चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक ने अपने पद से एक दिन पहले ही इस्तीफा दिया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…