Select Date:

बाढ़ से पाकिस्तान की जीडीपी की वृद्धि दर वर्ष 2022-23 में 5 प्रतिशत रहने के आसार

Updated on 11-09-2022 05:46 PM

पाकिस्तान में विनाशकारी मानसूनी बारिश की वजह से आई भयंकर बाढ़ ने इकोनॉमी का हाल बेहाल कर दिया है। पाकिस्तान में महंगाई सातवें आसमान पर है तो वहीं आर्थिक वृद्धि दर यानी GDP के अनुमानित आंकड़ों ने भी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का एक-तिहाई हिस्सा बाढ़ में डूब गया है जिससे करीब 30 अरब डॉलर रहने का नुकसान होने का अनुमान है।

पाकिस्तान को संकट की इस स्थिति में GDP वृद्धि के आंकड़े में दो प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका सता रही है। वित्त वर्ष 2022-23 में पाकिस्तान की जीडीपी वृद्धि दर 5 प्रतिशत रहने की संभावना थी लेकिन बाढ़ एवं अन्य वजहों से इसके 3 प्रतिशत ही रहने के आसार दिख रहे हैं।

महंगाई के आंकड़े: पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) के आंकड़ों के मुताबिक 8 सितंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 42.7 फीसदी रही। बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बाद सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। साप्ताहिक आधार पर एलपीजी, आटा, अंडा, ग्रेड और दाल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह में मुद्रास्फीति 45.5 फीसदी थी, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है।

रुपया भी धड़ाम: करीब एक हफ्ते से पाकिस्तानी करेंसी रुपया गिरावट के दौर से गुजर रहा है। बीते शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 2.76 रुपये टूटकर 228.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह एक दिन पहले के बंद भाव से 1.21 प्रतिशत कम था।

3.3 करोड़ लोगों पर असर: पाकिस्तानी मीडिया 'द डॉन' की मानें तो मौजूदा बाढ़ का असर देश भर में 3.3 करोड़ लोगों पर पड़ रहा है। करीब 60 लाख बाढ़-प्रभावित लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बताया कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,396 हो गई है, जबकि घायलों की कुल संख्या 12,700 से अधिक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.