Select Date:

पाकिस्तान के मैच विनर खिलाड़ी को महामुकाबले के बाद जाना पड़ा हॉस्पिटल

Updated on 05-09-2022 06:04 PM

पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को रविवार को एशिया कप 2022 में भारत के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होने के बाद मैगनेटिक रेसोनैंस इमेजिंग यानी एमआरआई स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय बल्लेबाजी के दौरान मोहम्मद रिजवान अपने दाहिने पैर पर अजीब तरह से हवा में उछलने के बाद लैंड हुए थे। 

रिजवान विकेटकीपिंग करते हुए खुद को घायल कर बैठे थे। हालांकि, अच्छी बात ये थी कि थोड़े बहुत ट्रीटमेंट के बाद वे अपने पैरों पर खड़े हुए और विकेटकीपिंग जारी रखी। इसके अलावा वे बल्लेबाजी करने उतरे और टीम के लिए अहम योगदान दिया। स्टार खिलाड़ी ने बल्लेबाजी करने के लिए 100% फिट नहीं होने के बावजूद टीम इंडिया के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेली। उन्होंने 71 रन बनाए और इस पारी के दौरान सहज नहीं दिखे। 

पाकिस्तान मीडिया की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुसार, रिजवान अब अपनी चोट की सीमा निर्धारित करने के लिए एहतियाती एमआरआई स्कैन से गुजरेंगे। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की रोमांचक जीत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पाकिस्तान की टीम और टीम के फैंस दुआ कर रहे होंगे कि रिजवान की चोट ज्यादा गंभीर न हो और वे जल्द मैदान पर वापसी करें।  टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी मोहम्मद रिजवान के साथ ऐसा हुआ था, जब वे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने से पहले अस्पताल में भर्ती थे और पूरी तरह से फिट नहीं होने के बाद भी वे सेमीफाइनल खेले। हालांकि, वो मैच पाकिस्तान हार गया था। पाकिस्तान के लिए एशिया कप 2022 में फिटनेस की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम और शाहनवाज दहानी चोटिल हो चुके हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.