पाकिस्तान का गिड़गिड़ाना काम आया, मदद को तैयार हुआ यह मुस्लिम देश... क्या IMF से डील का रास्ता होगा साफ?
Updated on
06-04-2023 06:38 PM
इस्लामाबाद : कई बार अनुरोध के बाद अब अनुमान है कि सऊदी अरब पाकिस्तान की मदद के लिए तैयार हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को सऊदी अरब सरकार की ओर से 2 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि पर पुष्टि मिलने की संभावना है। अब पाकिस्तान अतिरिक्त 1 बिलियन डॉलर के फंड पर संयुक्त अरब अमीरात से वेरिफिकेशन मिलने के इंतजार में हैं ताकि वह आईएमएफ के साथ एक स्टाफ लेवल एग्रीमेंट साइन कर पाए। इससे पहले विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए पाकिस्तान को तत्काल विदेशी कर्ज की व्यवस्था करने के लिए कहा था।
शीर्ष आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को पाकिस्तानी अखबार द न्यूज से पुष्टि करते हुए कहा कि आईएमएफ ने पाकिस्तानी अधिकारियों को सूचना दी है कि उन्हें सऊदी अरब की तरफ से 2 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि पर पुष्टि (confirmation) हासिल हुई है। कहा जा रहा है कि आईएमएफ के कर्मचारी हालिया पुष्टि से काफी हद तक संतुष्ट दिख रहे हैं। अब सऊदी अरब के उच्च अधिकारी सार्वजनिक घोषणा के लिए तैयार हैं जो संभवतः पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सऊदी अरब की आगामी यात्रा के दौरान की जाएगी।
सऊदी राजदूत ने दिए संकेत
पाकिस्तान में सऊदी अरब के राजदूत ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संकेत दिया था कि उनके देश ने हमेशा गंभीर परिस्थितियों में पाकिस्तान का समर्थन किया है और 'इंशाअल्लाह, अच्छी खबर जल्द ही दी जाएगी।' रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने कहा कि अब सभी की नजरें यूएई की तरफ से एक अरब डॉलर की राशि देने की पुष्टि पर केंद्रित हैं, जो आईएमएफ के साथ स्टाफ-लेवल एग्रीमेंट का रास्ता साफ कर सकता है। हालांकि आईएमएफ के साथ समझौते पर साइन करने के रास्ते में अभी भी एक रुकावट है।
समझौते में रुकावट बन रही सब्सिडी
प्रधानमंत्री कार्यालय के परामर्श से पेट्रोलियम मंत्रालय ने मोटरसाइकिलों और 800 सीसी तक की कारों के मालिकों के लिए क्रॉस-फ्यूल सब्सिडी की घोषणा की थी। पाकिस्तान सरकार को इसे खत्म करना होगा लेकिन इसे अभी तक वापस नहीं लिया गया है। वर्ल्ड बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को सार्वजनिक कर्ज संकट से बचने के लिए तत्काल विदेशी कर्ज की जरूरत है। रिपोर्ट अनुमान लगाती है कि चालू वित्त वर्ष में करीब 40 लाख पाकिस्तानी गरीबी की चपेट में आ जाएंगे।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…