भारत के आर्थिक मॉडल से दूर होगी पाकिस्तान की कंगाली, इमरान खान के इस 'आइडिया' में कितना दम?
Updated on
06-04-2023 06:44 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान संकट में घिरे अपने मुल्क को बार-बार भारत की ओर देखने की नसीहत दे रहे हैं। कभी विदेश नीति तो कभी आर्थिक मॉडल। एक नए वीडियो में इमरान आर्थिक संकट दूर करने के लिए प्रवासी पाकिस्तानियों के निवेश पर जोर देते दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए वह भारत और चीन के मॉडल का उदाहरण देते हैं। दरअसल विदेशों में बसे पाकिस्तानियों ने अपने मुल्क में पैसे भेजना कम कर दिया है। इसने पहले से संकटग्रस्त देश में डॉलर की किल्लत को और बढ़ा दिया है। इमरान ने कहा कि 'विदेशों में बसे हमारे पाकिस्तानी काफी अमीर हैं'।
वीडियो में इमरान ने कहा, 'पाकिस्तानी पाकिस्तान में पूंजी निवेश करें। एक करोड़ पाकिस्तानी विदेशों में बसे हैं। पाकिस्तान में 22-23 करोड़ लोगों से ज्यादा इन एक करोड़ लोगों के पास डॉलर हैं। वे लोग जिस दिन पाकिस्तान में निवेश करेंगे, हमारी डॉलर की दिक्कत दूर हो जाएगी। अभी हम इधर-उधर पैसे मांग रहे हैं, यह समस्या तब दूर होगी जब हम पहले अपने मुल्क का निज़ाम ठीक करें और उसके बाद एक माहौल बनाएं जिसमें पूंजी निवेश हो और उस माहौल में सबसे पहले जो इस मुल्क में निवेश करेगा वो प्रवासी पाकिस्तानी हैं फिर बाहर से निवेश आएगा।'
दी भारत और चीन की मिसाल
इमरान ने आगे कहा, 'हिंदुस्तान और चीन, इन दोनों की जब तरक्की शुरू हुई थी तो सबसे पहले इन्होंने माहौल बनाया था जिसमें विदेशों में बसे इनके अपने लोगों ने पहले निवेश किया। इसके बाद दुनिया से निवेशक आए। हमारी इस वक्त सबसे बड़ी समस्या यह है कि 140 देशों में पाकिस्तान का रूल ऑफ लॉ (कानून का शासन) 129वें नंबर पर है। जब हम 129वें नंबर पर रहेंगे तो यहां कोई निवेश नहीं करेगा। वही पाकिस्तानी जाकर दुबई में प्रॉपर्टी ले लेते हैं, वही पाकिस्तानी बिजनस के लिए दुबई, अमेरिका, यूरोप चले जाते हैं।'
कितने अमीर हैं प्रवासी पाकिस्तानी?
इमरान ने कहा, 'सिर्फ 20 हजार पाकिस्तानियों ने दुबई में चार अरब डॉलर की प्रॉपर्टी खरीदी हुई है। सिर्फ 20 हजार पाकिस्तानियों ने... आईएमएफ से हम 6 अरब डॉलर के लिए हर चीज मानने को तैयार हैं। अमेरिका में सिर्फ 16 हजार पाकिस्तानी अमेरिकी डॉक्टरों की नेट वर्थ 200 अरब डॉलर है। अमेरिका में लाखों पाकिस्तानी हैं। 10 टॉप पाकिस्तानी अमेरिकी बिजनसमैन की नेट वर्थ 25 अरब डॉलर है। हमारे पाकिस्तानी अमीर हैं।'
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…