Select Date:

महाकंगाल पाकिस्तान के रुपये और ईरान के रियाल में किसमें है ज्यादा दम, जीडीपी और कमाई में कौन किसपर है भारी

Updated on 19-01-2024 01:48 PM
महाकंगाल पाकिस्तान और ईरान दोनों एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है आर्थिक मोर्चे पर दोनों में से कौन ज्यादा ताकतवर है। किसका रक्षा बजट ज्यादा है। आईए जानते हैं।

मुद्रा में कौन है भारी

  • पाकिस्तान का रुपया ईरान की मुद्रा रियाल से काफी मजबूत है। पाकिस्तान का एक रुपया ईरान की करेंसी 150.11 रियाल के बराबर है। ईरान की मुद्रा कमजोर होने के साथ-साथ पाकिस्तान की मिलिट्री पॉवर से भी कमजोर है। ग्लोबल फायर पॉवर इंडेक्स की 2024 की रिपोर्ट में ईरान 14वें और पाकिस्तान 9वें पायदान पर है।

    पाकिस्तान ने बजट बढ़ाया

  • वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पाकिस्तान का कुल बजट 14.46 लाख करोड़ रुपये था। यह पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी से भी ज्यादा था। पाकिस्तान में डिफेंस पर होने वाला खर्च 1804 अरब रुपये रखा गया है।

    ईरान का डिफेंस बजट

  • मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ईरान का पिछला रक्षा बजट 555 करोड़ डॉलर्स का था। जीडीपी के मामले में ईरान पाकिस्तान से बहुत आगे है। हालांकि जनसंख्या की बात करें तो पाकिस्तान इसमें ईरान से आगे है।

    कितना है पाकिस्तान का रक्षा बजट

  • भले ही पाकिस्तान ईरान के हमलों का जवाब दे रहा हो, लेकिन पाकिस्तान की जनता महंगाई की मार झेल रही है। पाकिस्तान में लोगों के लिए रोजमर्रा के सामान खरीदने के भी लाले पड़ गए हैं। जनता बदहाल है और देश ने बीते तीन साल के बाद रक्षा बजट में इजाफा किया है। पाकिस्तान ने रक्षा खर्च में सालाना आधार पर 15.4 फीसदी इजाफे का ऐलान किया है।

    ईरान जीडीपी में पाकिस्तान से आगे

  • ईरान इकोनॉमी के मोर्च पर पाकिस्तान से काफी आगे है। ईरान की जीडीपी 366.438 अरब डॉलर है। यह आर्थिक स्तर पर रैंकिंग के मामले में दुनिया में पाकिस्तान से 4 पायदान आगे 42वें नंबर पर है। ईरान की जीडीपी में ऑयल सेक्टर का महत्वपूर्ण योगदान है।

    पाकिस्तान की जीडीपी कितनी है

  • पाकिस्तान इस समय महाकंगाल है। पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है और तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी हालत बदतर है। पाकिस्तान की जीडीपी 340.64 अरब डॉलर है। जीडीपी के मामले में पाकिस्तान 46 वें पायदान पर है।

    ईरान ने किया वार

  • पाकिस्तान के अंदर बलूच आतंकी समूह जैश अल-अदल के मुख्यालय पर ईरान ने ड्रोन और मिसाइल से सटीक हमला किया है। इस हमले ने दोनों इस्लामी देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया है। साथ ही एक बार फिर साबित हो गया है कि पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम बेहद कमजोर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.