भारत के साथ सीजफायर से रॉकेट बना पाकिस्तान का शेयर बाजार, इतना उछला कि रोकनी पड़ी ट्रेडिंग
Updated on
12-05-2025 03:05 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हो गया। उसके बाद आज दोनों देशों के शेयर मार्केट में भारी तेजी देखी जा रही है। भारत में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 2,300 अंक उछला। दूसरी ओर पाकिस्तान के बाजार में इतनी तेजी आई कि कुछ देर के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स बाजार खुलते ही 9% से अधिक उछल गया। कारोबार के दौरान यह 9,928 अंक की तेजी के साथ 117,104.11 अंक तक पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 107,174.63 अंक पर बंद हुआ था।
भारत के साथ सीजफायर और आईएमएफ से लोन की किस्त मंजूर होने के बाद पाकिस्तानी निवेशकों में उत्साह का माहौल है। हालांकि शेयर बाजार में तेजी के बीच करीब एक घंटे तक ट्रेडिंग रोकनी पड़ी ताकि बाजार को भारी उथलपुथल से बचाया जा सके। जानकारों का कहना है कि भारत के साथ सीजफायर से इलाके में भूराजनीतिक तनाव में कमी आई है।पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इससे 22 अप्रैल से 8 मई के बीच KSE-100 इंडेक्स में 12.6% गिरावट आई।
कहां से मिली गुड न्यूज
भारत के साथ सीजफायर के साथ ही पाकिस्तान को आईएमएफ से 1 अरब डॉलर के लोन की किस्त को मंजूरी मिल गई है। साथ ही उसे Resilience and Sustainability Facility (RSF) के तहत $1.4 अरब भी मिलेंगे। इससे निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है और उसका असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने हाल ही में पॉलिसी रेट में 100 बीपीएस की कटौती की है और अब यह 11 फीसदी रह गया है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…