पाकिस्तान के कम नहीं हो रहे नखरे, अब वर्ल्ड कप के शेड्यूल पर मचा रहा रोना
Updated on
14-06-2023 08:03 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने इस मेगा टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल को ड्राफ्ट कर दिया है। हालांकि आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर शेड्यूल को जारी नहीं किया है लेकिन यह कहा जा रहा है कि विश्व कप का सबसे बड़ा मैच भारत-पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि अब एक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद के अलावा किसी दूसरे वेन्यू पर हो सकता है।
ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिरी भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के वेन्यू को क्यों हटाया जाएगा या जा सकता है जबकि शेड्यूल बनाया जा चुका है। दअरसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम ही अहमदाबाद में नहीं खेलना चाहती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने कई बार इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है कि पाकिस्तानी टीम गुजरात में नहीं खेलना चाहती है।
पीसीबी चीफ नजम सेठी ने साफ तौर कह दिया है कि पाकिस्तानी टीम अहमदाबाद में सिर्फ नॉकआउट या फिर फाइनल मैच खेलेगी। वहीं आईसीसी शेड्यूल जारी करने और मंजूरी देने से पहले सभी भाग लेने वाले देशों से सहमति लेने के लिए तैयार है, अगर पीसीबी आईसीसी को वेन्यू बदलने के लिए जोर देता है तो इसकी पूरी संभावना है कि 15 अक्टूबर को अहमदाबाद की जगह किसी अन्य वेन्यू पर भारत-पाकिस्तान का मैच खेला जा सकता है।
अहमदाबाद के अलावा पाकिस्तान ने जिस-जिस वेन्यू की मांग की उसकी इच्छा अनुसार उसे मिल गई है। ऐसे में वह अपने सभी सभी आठ ग्रुप मैच कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में खेलेगी।
एशिया कप के कारण शुरू हुआ है विवाद
दरअसल विश्व कप के वेन्यू को लेकर पूरा मामला एशिया कप कप को लेकर शुरू हुआ है। एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। वहीं भारत ने पूरी तरह से पाकिस्तान में जाकर एशिया कप खेलने से इंकार कर दिया है। ऐसे में पाकिस्तान ने भी बदले में बीसीसीआई को धमकी दी कि वह भी वनडे विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगा। हालांकि बार लंबे बातचीत और आईसीसी के दखल से पाकिस्तान विश्व कप में भाग लेने के लिए तो मान गया लेकिन वेन्यू पर तकरार जारी है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…