'फिलिस्तीन का झंडा, टीम में इस्लामिक कल्चर... मोहम्मद रिजवान को हटाया, अब पाकिस्तान का कप्तान गैर इस्लामिक बनेगा'
Updated on
21-10-2025 02:29 PM
नई दिल्ली: मोहम्मद रिजवान का पाकिस्तान वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया है। पिछले साल उन्हें वनडे और टी20 टीम का कप्तान बना गया था। इस साल की शुरुआत में टी20 टीम से ड्रॉप होने के साथ ही वह कप्तान से हटा दिए गए। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर वनडे सीरीज जीती थी। साउथ अफ्रीका में भी सीरीज अपने नाम की लेकिन इसके बाद भी उन्हें पद से हटा दिया गया है
मोहम्मद रिजवान को कप्तान से हटाए जाने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वजह का खुलासा नहीं किया। शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाए जाने के लिए जारी किए गए बयान में रिजवान की कोई चर्चा नहीं थी। अब पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान रहे राशिद लतीफ का कहना है कि फिलिस्तीन को सपोर्ट करने की वजह से रिजवान की कप्तानी गई है।
अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा- रिजवान कप्तान नहीं है। उसने फिलिस्तीन का झंडा उठा लिया तो क्या आप उसे कप्तानी से हटा दोगे। ये माइंडसेट आ गया है कि इस्लामिक देश में गैर इस्लामिक कप्तान आएगा। ये माइक हेसन ने दिया है ना। उसे ये चर्चा पसंद नहीं आता होगा ड्रेसिंग रूम में। क्यों समझ नहीं आ रही इन लोगों को। उनकी पूरी 5-6 लोगों की टीम है। वो चाहेगा ना कि यह कल्चर ड्रेसिंग रूम से खत्म होना चाहिए।
शाहीन अफरीदी को मिली जिम्मेदारी
पिछले दो साल में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी में लगातार बदलवा देखने को मिला है। 2023 विश्व कप के बाद बाबर ने कप्तानी छोड़ी थी। इसके बाद शाहीन टी20 के कप्तान बने। फिर बाबर को वनडे और टी20 का कप्तान दोबारा बना दिया गया। बाबर ने फिर कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद रिजवान को वनडे और टी20 की कप्तानी मिली। एक साल के अंदर ही रिजवान को दोनों फॉर्मेट से हटाया जा चुका है। अब टी20 के कप्तान सलमान अली आगा को भी हटाए जाने की तैयारी हो रही है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…