जोमैटो से मंगाई थी पनीर बिरयानी और उसमें निकला चिकन, सोशल मीडिया पर ज्ञान बांट रहे यूजर्स
Updated on
16-05-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: हाल में एक महिला ने शिकायत की थी कि उसने एक फूड डिलीवरी ऐप के जरिए पनीर सैंडविच मंगाया था लेकिन उसे चिकन सैंडविच दिया गया। अब जोमैटो पर भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पुणे के एक यूजर ने शिकायत की है कि उसने पनीर बिरयानी मंगाई थी लेकिन उसमें चिकन निकला। यूजर को रिफंड मिल गया लेकिन उसका कहना है कि किसी शाकाहारी को मांसाहारी भोजन देना पाप है। सोशल मीडिया पर इस बारे में कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यूजर्स का कहना है कि शाकाहारी लोगों को केवल वेज रेस्टोरेंट्स से ही खाना मंगाना चाहिए। उन्हें ऐसे रेस्टोरेंट्स से खाना नहीं मंगाना चाहिए जो वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का खाना परोसते हैं।
पंकज शुक्ला नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में एक पोस्ट डाला। उन्होंने कहा, 'पुणे के कार्वे नगर में पीके बिरयानी हाउस से पनीर बिरयानी मंगाई और उसमें मुझे चिकन का पीस मिला। मैं वेजिटेरियन हूं। मुझे इसका रिफंड मिल चुका है लेकिन यह पाप है। मैं धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति हूं और इससे मेरी धार्मिक भावनाएं प्रभावित हुई हैं।' जोमैटो ने इस पर रिस्पॉन्स देते हुए कहा कि कंपनी इस बात को सबसे ज्यादा अहमियत देती है कि किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न हो।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
इस पोस्ट पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब होटल का नाम ही पीके है तो समझ जाना था कि शेफ पी के बिरयानी बनाएगा। अब पिया हुआ है तो पनीर की जगह चिकन या चिकन की जगह सोया चंक तो जाएंगे न भाई। अगली बार वेज रेस्टोरेंट से ऑर्डर करना। एक और यूजर ने लिखा कि केवल शुद्ध शाकाहारी होटल से भी खरीदना चाहिए। कभी भी ऐसे होटल से मत खरीदिए जो वेज-नॉन-वेज बेचता है। एक यूजर ने कमेंट किया कि जब वेज बिरयानी में चिकन है तो चिकन बिरयानी में क्या होता होगा। एक यूजर ने लिखा कि बिरयानी नॉन-वेज डिश है। चावल में पनीर डालने से वह बिरयानी नहीं बन जाता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…