Select Date:

पंत लगातार तीसरा शतक लगाकर बना सकते हैं इतिहास:इंग्लैंड में द्रविड़ के बाद दूसरे भारतीय बन सकते हैं

Updated on 28-06-2025 02:17 PM

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक और शतक के साथ डॉन ब्रैडमैन, राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट शुरू होगा। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पंत ने दोनों इनिंग में सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे। हालांकि भारत यह मैच 5 विकेट से हार गया था।

द्रविड़, लारा और ब्रैडमैन के लिस्ट में हो सकते हैं शामिल

अगर पंत एजबेस्टन टेस्ट में एक और शतक लगाते हैं, तो वे इंग्लैंड में लगातार 3 टेस्ट शतक लगाने वाले सिर्फ सातवें विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में अब तक डॉन ब्रैडमैन, वॉरेन बार्डस्ले, चार्ल्स मैकार्टनी, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा और डेरिल मिचेल शामिल हैं।

राहुल द्रविड़ इस उपलब्धि को हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने 2002 में नॉटिंघम (115 रन), लीड्स (148 रन) और द ओवल (217 रन) में लगातार शतक लगाए थे। डेरिल मिचेल ने 2022 में लॉर्ड्स (108 रन), नॉटिंघम (190 रन) और लीड्स (109 रन) में यह कारनामा किया।

पंत इंग्लैंड में 808 रन बना चुके

अब तक ऋषभ पंत इंग्लैंड में 10 टेस्ट की 19 पारियों में 808 रन बना चुके हैं। उनका औसत 42.52 का है, जिसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 146 रन है, जो उन्होंने जुलाई 2022 में एजबेस्टन में ही 111 गेंदों में 19 चौकों और 4 छक्कों के साथ बनाया था। उस पारी में उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 98/5 के स्कोर से भारत को 416 रन तक पहुंचाया था। हालांकि भारत वह मैच हार गया था क्योंकि इंग्लैंड ने चौथी पारी में इतिहास बनाते हुए अपने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा 378 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

5 खिलाड़ियों के शतक के बाद भी हेडिंग्ले टेस्ट हारा भारत

हेडिंग्ले टेस्ट में पांच बल्लेबाजों के शतक लगाने के बाद भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। यह टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी टीम ने पांच शतक लगाने के बावजूद मैच गंवाया। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत (दो बार) ने शतक बनाए, लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 371 रनों का लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से जीत दर्ज की।

बेन डकेट ने दूसरी इनिंग में 149 रनों की पारी खेली। दोनों टीमों के बीच कुल 1673 रन बने, जो भारत-इंग्लैंड टेस्ट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.