Select Date:

पंत बोले : ऐसा लगा मेरा टाइम पूरा हो गया एक्सीडेंट के बाद घुटना 180 डिग्री मुड़ गया नर्व डैमेज होती तो पैर काटना पड़ता

Updated on 02-02-2024 01:05 PM

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने कार एक्सीडेंट को याद करते हुए कहा- 'उस दिन मुझे लगा कि दुनिया में मेरा टाइम पूरा हो गया है।' 26 साल के पंत ने पहली बार उस घटना पर खुलकर बात की है।

पंत ने स्पोर्ट्स बॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा- 'पहली बार मुझे जिंदगी में लगा कि मेरा समय खत्म हो चुका है। दुर्घटना के समय मुझे पता था कि मुझे कहां-कहां चोट लगी है। यह और भी गंभीर हो सकता था, लेकिन मैं भाग्यशाली रहा।' पंत ने मजाकिया लहजे में कहा कि मैंने एक SUV गाड़ी ली थी, लेकिन दुर्घटना के बाद उसकी स्थिति सेडान जैसी हो गई थी।

एक साल पहले 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से देहरादून जाते हुए ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। अब वे रिकवरी कर चुके हैं और आगामी IPL सीजन से क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

पंत से बातचीत की मुख्य बातें-

  • मैं रजत-निशु की वजह से जिंदा हूं पंत ने कहा- मैं रजत और निशु कुमार की वजह से ज़िंदा हूं। इन दोनों ने ही एक्सीडेंट के बाद पंत को कार से बाहर निकाला था। पंत के बाहर आते ही कार पूरी तरह जल गई। पंता ने कहा- मैं आजीवन इन दोनों लड़कों का आभारी रहूंगा।
  • घुटना पूरी तरह डिसलोकेट हो गया था पंत ने दुर्घटना के समय को याद करते हुए बताया- मेरा दायां घुटना पूरी तरह से डिसलोकेट हो गया था और 180 डिग्री तक मुड़ गया था। मैंने आस-पास खड़े लोगों से घुटने को अपनी जगह पर लाने के लिए मदद मांगी।'
  • भाग्यशाली कि पैर नहीं गंवाया पंत बताते हैं कि वे दर्द से कराह रहे थे और अब खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें दुर्घटना के दौरान अपना पैर नहीं गंवाना पड़ा। अगर हड्डी के अलावा किसी नस को नुकसान पहुंचा होता तो यह भी संभव था कि वे मेरा पैर, शरीर से अलग कर देते।

एक्सीडेंट के बाद भविष्य के बारे में सोचना शुरू किया
पंत ने कहा कि जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, मैं कभी भविष्य के बारे में नहीं सोचता था, लेकिन इस चोट के बाद मैंने भविष्य के बारे में सोचना शुरू किया। मैंने डॉक्टर से पूछा कि चोट से उबरने में मुझे कितना समय लगेगा।

मैंने कहा कि अलग-अलग लोग दस बातें बोल रहे हैं और आप ही मुझे साफ-साफ कुछ बता सकते हैं। इस पर डॉक्टर ने बताया कि इसमें 16 से 18 महीने लग सकते हैं। मैंने फिर डॉक्टर से कहा कि आप जितना समय दे रहे हैं, मैं उसमें से छह महीने घटा लूंगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.