Select Date:

पंत स्टंप माइक पर बोले- थोड़ा माहौल बनाना पड़ेगा:जायसवाल-स्टार्क के बीच बहस हुई,

Updated on 23-11-2024 04:14 PM

पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन भारत की बढ़त 218 रन हो गई है। टीम ने कंगारुओं को पहली पारी में 104 रन पर समेट दिया। स्टंप्स तक इंडिया ने दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के 172 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन बनाकर नाबाद हैं।

दूसरे दिन कई मोमेंट्स देखने को मिले, स्टंप माइक पर पंत ने सुंदर से कहा, ढीले पड़ने से काम नहीं चलेगा। जायसवाल और स्टार्क के बीच बहस हुई। ख्वाजा ने जायसवाल का कैच ड्रॉप किया। 

 दूसरे दिन के टॉप-9 मोमेंट्स...

1. पंत ने सुंदर से कहा- माहौल बनाना पड़ेगा

ऑस्ट्रेलिया के आखिरी दो बल्लेबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने 25 रन की पार्टनरशिप की। वॉशिंगटन सुंदर के ओवर से पहले ऋषभ पंत ने स्टंप माइक पर कहा, ढीले पड़ने से काम नहीं चलेगा भाई, थोड़ा माहौल बनाना पड़ेगा, थोड़ा दम लगाना पड़ेगा।

2. जायसवाल-स्टार्क के बीच बहस

इंडियन ओपनर यशस्वी जायसवाल और मिचेल स्टार्क के बीच जमकर बहस हुई। 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर राहुल ने 3 रन लिए। अगली ही बॉल पर यशस्वी ने चौका लगा दिया। स्टार्क ने यहां जायसवाल को बाउंसर डाली और जायसवाल को घूरने लगे। जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा, तुम्हारी बॉल बहुत धीरे आ रही है। यह बात स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद मिचेल मार्श से भी जायसवाल की बातचीत हुई।

3. मैं तुमसे तेज गेंदबाजी करता हूं: स्टार्क

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 30वें ओवर में हर्षित और स्टार्क के बीच फ्रेंडली बैंटर देखने को मिला। ओवर की पांचवीं बॉल पर हर्षित की बाउंसर स्टार्क के बैट का बाहरी किनारा लेकर सेकेंड स्लिप में विराट कोहली के पास गई। इसके बाद स्टार्क ने कहा, हर्षित मैं तुमसे तेज गेंदबाजी करता हूं। मेरी याददाश्त अच्छी है। इसके बाद हर्षित, स्टार्क को देखकर हंसने लगे। दरअसल, दोनों ने पिछला IPL एक ही टीम कोलकाता से खेला, इस दौरान दोनों में बॉन्डिंग बढ़ गई।

4. ख्वाजा ने जायसवाल को जीवनदान दिया

41वें ओवर की छठी बॉल पर उस्मान ख्वाजा से स्लिप में यशस्वी जायसवाल का कैच ड्रॉप हो गया। हालांकि, बॉल पूरी तरह से उनके हाथों तक नहीं पहुंची थी, लेकिन डाइव लगाकर यह कैच लिया जा सकता था। यहां स्टार्क की फुल लेंथ बॉल पर जायसवाल ने ड्राइव किया। बॉल, बैट का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप में खड़े ख्वाजा के पास पहुंची, लेकिन वह कैच नहीं पकड़ सके।

5. केएल राहुल रन आउट होने से बचे

42वें ओवर की पहली बॉल पर केएल राहुल रन आउट होने से बच गए। यहां लायन की बॉल पर जायसवाल ने शॉट खेला। जायसवाल रन नहीं लेना चाहते थे, लेकिन राहुल आधी पिच पर आ गए थे। फील्डर ने राहुल के एंड पर थ्रो किया। उन्होंने डाइव लगाई और आउट होने से बच गए।

6. जायसवाल का फ्लिक शॉट पर सिक्स

47वें ओवर में जायसवाल ने 11 रन बटोरे। स्टार्क के ओवर की पहली बॉल पर उन्होंने लेग साइड की दिशा में फ्लिक शॉट खेलकर डीप फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगा दिया। इसके बाद आखिरी बॉल पर उन्होंने चौका लगाया।

7. यशस्वी ने चौके से फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दूसरे ही सेशन में फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। यशस्वी ने 15वां ओवर डाल रहे पैट कमिंस के ओवर में बाउंड्री जमाते हुए दूसरी पारी में भारत का स्कोर 50 रन के पार पार पहुंचाया।

8. भारतीय टीम को स्टैंडिंग अवेशन मिला

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर समेट दी। 52वें ओवर की दूसरी बॉल पर हर्षित राणा ने मिचेल स्टार्क को कैच आउट कराया। इसके बाद पवेलियन की ओर जा रही भारतीय टीम को फैंस ने स्टैडिंग ओवेशन दिया।

9. अनुष्का पहुंची मैच देखने

पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन अनुष्का शर्मा मैच देखने आईं। वह काफी दिनों के बाद पति विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंची हैं। आखिरी बार वह IPL के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नजर आई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.