'ऐ निक वा, जीजू' और न जाने क्या कहकर निक जोनस को बुलाते हैं पपाराजी, प्रियंका के पति को सब पता है
Updated on
19-05-2023 10:44 PM
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी काफी प्यारी है। अलग-अलग उम्र को होकर और अलग-अलग जगहों से होकर भी दोनों प्यार में पड़ गए और 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। उनकी प्यारी बेटी मालती के साथ दोनों खुलकर जिंदगी जी रहे हैं और लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। निक इंडिया के पपाराजी के फेवरेट हैं। अक्सर उन्हें पपाराजी जीजू और कई नामों से बुलाते हैं। हाल ही में उनमें से कईयों ने निक को 'जीजू' कहा और वो इस पर खूब शरमाते हैं।
हाल ही में Nick Jonas एक इंटरनेशनल शो में नजर आए, जहां होस्ट ने पूछा कि क्या वह उन्हें जीजू कह सकती हैं। इस पर निक हंसे और हां में जवाब दिया क्योंकि भारत में बहुत सारे लोग उन्हें यही कहकर बुलाते हैं। होस्ट ने एक हालिया इवेंट का एक ऑडियो भी चलाया, जिसमें निक पत्नी प्रियंका के साथ भारत में थे। वहां एक फोटोग्राफर ने उन्हें 'ऐ निक-वा' कहा था। इस पर निक ने जवाब दिया कि उन्होंने लोगों से यह सुना है और भारत में वापस आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।
निक ने बताया इंडिया कैसा लगता है
ड्रीमी हसबैंड निक ने हाल ही में पत्नी Priyanka Chopra के बारे में खुलकर बात की। एक चैट शो में वह अपने भाइयों जो और केविन के साथ आए थे, एक फैन ने निक से पूछा कि उन्होंने अपनी पत्नी को पहला मेसेज क्या भेजा था और क्या वह पहले कभी किसी के डीएम में गए हैं। निक ने प्यार से जवाब दिया, 'प्रियंका से पहले मेरी जिंदगी बहुत अलग थी। अब उसकी कोई मौजूदगी नहीं है।'
निक ने प्रियंका को भेजा था क्या मेसेज
जब होस्ट ने निक से पूछा कि उन्होंने उन्हें क्या मेसेज भेजा, तो उन्होंने अपना फोन बढ़ाया और कहा, 'मुझे देखने दो।' जैसे ही भीड़ ने उनका हौसला बढ़ाया, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने उसी का स्क्रीनशॉट लिया है और मेसेज पढ़ा, 'मुझे पता है कि हमारे बीच बहुत सी चीजें समान हैं, दोस्त कॉमन हैं, और मुझे लगता है कि हमें मिलना चाहिए। और उन्होंने तुरंत जवाब दिया, 'आपसे मिलकर अच्छा लगा, चलिए डीएम से हटते हैं, टेक्स्ट पर चलते हैं। मेरी टीम शायद देख रही होगी।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…