Select Date:

'कागजी शेर', ईरान युद्ध में साथ न देने को लेकर NATO पर भड़के ट्रंप, ग्रीनलैंड पर फिर दोहराया दावा

Updated on 07-04-2026 12:24 PM
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में साथ न देने के लिए NATO सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नाटो को एक बार फिर कागजी शेर कहकर संबोधित किया और कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन इससे बिल्कुल नहीं डरते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीनलैंड को हासिल करने की अपनी इच्छा फिर से जाहिर की। ट्रंप की ये टिप्पणियां तब आई हैं, जब इसी सप्ताह के आखिर में NATO के चीफ मार्क रुटे वॉशिंगटन आने वाले हैं।

ट्रंप ने सोमवार को कहा, "देखिए हम नाटो के पास गए थे। मैंने बहुत जोर देकर नहीं पूछा था। मैंने बस इतना कहा था, अगर आप मदद करना चाहते हैं तो बहुत बढ़िया।" ट्रंप ने बताया कि नाटो की तरफ से उन्हें कहा गया, नहीं, नहीं, नहीं, हम मदद नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी बात किससे हुई थी।

नाटो पर साथ न देने का आरोप

ट्रंप ने आगे कहा कि नाटो सदस्यों ने असल में उनकी मदद न करने के लिए हर संभव कोशिश की। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध ने NATO को लेकर उनके मन पर ऐसा निशान छोड़ दिया है जो कभी नहीं मिटेगा। ट्रंप ने कहा, 'नाटो एक कागजी शेर है, जिससे पुतिन नहीं डरते।' राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया कि NATO के साथ मतभेद तब शुरू हुए, जब उन्होंने ग्रीनलैंड को हासिल करने की इच्छा जाहिर की।

नाटो अब समर्थन देना चाह रहा- ट्रंप

ट्रंप ने दावा किया कि नाटो के देश अब उनसे जुड़ने और समर्थन देने की कोशिश कर रहे हैं, जब अमेरिका पहले ही युद्ध जीत चुका है। उन्होंने कहा, वे (NATO) मुझसे मिलने आ रहे हैं। साथ ही यह भी जोड़ा कि अचानक वे अब मदद भेजना चाहते हैं। ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए बैकचैनल बातचीत हो रही है। ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए 10 पॉइंट का प्लान भेजा है।

ट्रंप की टिप्पणी केवल नाटो तक सीमित नहीं रही। उन्होंने ईरान युद्ध में मदद न करने के लिए दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे अन्य पारंपरिक गैर-NATO सहयोगियों की भी आलोचना की। वहीं, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, कतर और UAE जैसे खाड़ी देशों की तारीफ की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.