पराग त्यागी के सीने पर बने शेफाली जरीवाला के टैटू को ससुर ने चूमा, एक्ट्रेस के पिता अपने जन्मदिन पर हुए भावुक
Updated on
06-09-2025 02:05 PM
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला तो हमारे बीच नहीं रहीं। लेकिन पराग त्यागी उनके परिवार का पूरा ख्याल रख रहे हैं। अगस्त महीने में उन्होंने पत्नी की अधूरी इच्छा पूरी करने के साथ-साथ सास का जन्मदिन और अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। उससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया था। उसके बाद बप्पा को भी घर ले आए थे। अब उन्होंने ससुरजी का जन्मदिन मनाया है और उससे जुड़ा एक इमोशनल पोस्ट किया है।
पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर शेफाली जरीवाला के पिता के साथ एक रील शेयर की है। इसमें वह ससुर के कंधे पर हाथ रखे हुए बैठे हैं और पत्नी का सीने पर बनाया हुआ टैटू दिखा रहे हैं। इसके बाद एक फोटो है, जहां पर एक्ट्रेस के पिता, दामाद के सीने को चूम रहते दिख रहे हैं, जहां उनकी बेटी की फोटो बनी है। इस रील में शेफाली की मां भी दिख रही हैं, जो बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल थीं।
पराग त्यागी ने मनाया शेफाली के पिता का जन्मदिन
पराग त्यागी ने कैप्शन में लिखा, 'शेफू की तरफ से हैप्पी बर्थडे डैड। मैं हमेशा आपके साथ हूं डैड। आपको बहुत सारा प्यार। आपकी शैफू।' इस पोस्ट पर लोगों ने रिेएक्ट किया। एक ने लिखा, 'शेफाली हमेशा तुम्हारे पास है।' एक ने लिखा, 'पति हो तो आप जैसा। सच में शेफाली बहुत लकी थी।' बता दें कि इसके पहले 11 अगस्त को एक्टर ने सास के जन्मदिन पर भी ऐसा ही पोस्ट किया था, और शेफाली की तरफ से मां को बधाई दी थी।
शेफाली जरीवाला की मौत कब हुई?
शेफाली जरीवाला का 27 जून, 2025 को निधन हो गया था। वह घर पर थीं, जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। उनके यूं अचानक जाने से पराग त्यागी ही नहीं, एक्ट्रेस के माता-पिता बुरी तरह टूट गए थे। एक्ट्रेस को बेटी चाहिए थी। वह उसे गोद लेना चाहती थीं। लेकिन ये सपना अधूरा रह गया था। मगर एक्टर ने उनके नाम से एक फाउंडेशन शुरू किया और उसके जरिए बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…