Select Date:

3 की उम्र में पैरेंट्स का तलाक, 10 में मां की दूसरी शादी, कुछ ऐसा बीता शाहिद कपूर का बचपन

Updated on 25-02-2023 11:19 PM
शाहिद कपूर का जन्म 25 जनवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। जब वो महज 3 साल के थे, तब उनके पिता पंकज कपूर और मां नीलिमा अजीम का तलाक हो गया था। इसके बाद पंकज मुंबई शिफ्ट हो गए और सुप्रिया पाठक से शादी कर ली। उधर, शाहिद अपनी मां और नाना-नानी के साथ दिल्ली में रहे। उनके नाना-नानी जर्नलिस्ट थे। शाहिद अपने नाना के बहुत करीब थे। उन्होंने बताया था कि, 'वो मुझे हर दिन स्कूल ले जाते थे। वो मुझसे पिताजी के बारे में बात करते थे, जिनके साथ उनके अच्छे संबंध थे, और मेरे लिए उनके लेटर पढ़ते थे।' उस समय पंकज मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे और साल में सिर्फ एक बार शाहिद के बर्थडे पर उनसे मिलने आते थे। शाहिद की मां उस समय बतौर डांसर काम करती थीं। जब शाहिद 10 साल के हुए तब वो बतौर एक्ट्रेस काम करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गईं।

मां नीलिमा ने राजेश खट्टर से की शादी, फिर टूटा रिश्ता

मुंबई में शाहिद की मां नीलिमा अजीम ने राजेश खट्टर से शादी की। शाहिद अपनी मां और सौतेले पिता के साथ तब तक रहे, जब तक साल 2001 में वे अलग नहीं हो गए। शाहिद के पासपोर्ट पर अभी भी आखिरी नाम 'खट्टर' लिखा हुआ है। नीलिमा और राजेश का एक बेटा है, ईशान खट्टर, वो भी बॉलीवुड एक्टर हैं। उधर, पंकज और सुप्रिया के दो बच्चे हैं- सना और रुहान।
शाहिद ने दिल्ली और मुंबई से स्कूलिंग की और बाद में मीठीबाई कॉलेज से तीन साल पढ़ाई की। उन्हें बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी, इसलिए महज 15 साल की उम्र में उन्होंने श्यामक डावर के डांस इंस्टीट्यूट में एंट्री की। वहां एक स्टूडेंट के रूप में 'दिल तो पागल है' और 'ताल' फिल्मों में एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया, जिसे श्यामक ने कोरियोग्राफ किया था। अपने इंस्टीट्यूट में शाहिद ने स्टेज शो के दौरान कुछ गानों पर परफॉर्म किया और उन्हें दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। तब पहली बार उन्हें स्टार की तरह महसूस हुआ था। इसके बाद वो वहां पर इंस्ट्रक्टर बन गए। इसी दौरान उन्होंने अपने दोस्त के साथ एक विज्ञापन के लिए ऑडिशन दिया, जिसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी थे। वो और भी कई एड्स में नजर आए। इसके बाद बैंड आर्यन और सिंगर कुमार सानू सहित कई स्टार्स के म्यूजिक वीडियो में दिखाई दिए। वो टीवी सीरीज 'मोहनदास B.A.L.L.B' में अपने पिता के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।

शाहिद को ऐसे मिली थी पहली फिल्म

आर्यन के म्यूजिक वीडियो 'आंखों में' में शाहिद कपूर पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की नजर पड़ी और वो शाहिद को कास्ट करने के लिए बेताब हो गए। हालांकि, उनसे मीटिंग के बाद रमेश ने सोचा कि अभी शाहिद सिर्फ 20 साल के हैं और एक्टर बनने के लिए बहुत यंग और कम वजन भी था, इसलिए उन्होंने कुछ साल का और इंतजार करना मुनासिब समझा। इस बीच शाहिद को Style में काम करने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया, क्योंकि उनकी रमेश से बात हो चुकी थी। इसके बाद साल 2003 में रमेश ने 'इश्क विश्क' में शाहिद को कास्ट किया। ये फिल्म जब रिलीज हुई, तब औसत रही, लेकिन बाद में इसे सफलता मिली। अपने डेब्यू के लिए शाहिद ने खुद पर काफी मेहनत भी की, उन्होंने अपनी बॉडी बनाई और नसीरुद्दीन शाह और सत्यदेव दुबे की एक्टिंग वर्कशॉप भी अटेंड की। कई फ्लॉप फिल्म करने के बाद शाहिद को साल 2006 में 'विवाह' फिल्म से आखिरकार जबरदस्त सफलता मिली और फिर 2007 में आई 'जब वी मेट' से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.