डॉक्टर जी को भी मिला वीकेंड का फायदा
आयुष्मान, रकुल और शेफाली की फिल्म डॉक्टर जी ने पहले दिन भी अच्छा कलेक्शन
किया था, वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले दिन
फिल्म ने 3.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जहां तक बात है फिल्म के
दूसरे दिन के कलेक्शन की तो खबर है कि 'डॉक्टर जी' ने दूसरे दिन 4 करोड़ 95
लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ 10 लाख रुपये के बीच बिजनेस किया है। फिल्म के
नेट कलेक्शन में 40 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है,हालांकि अभी
आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आई हैं और ये अर्ली ट्रेंड्स हैं। फिल्म में
आयुष्मान, गायनोलॉजिस्ट के किरदार में हैं। ऐसे में समाज की ओर से उन्हें
क्या कुछ सहना पड़ता है, इस बात को फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।
कांतारा को मिली 110 प्रतिशत की बढ़त
सिर्फ कर्नाटक में ही 70 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी कन्नड़ फिल्म
कांतारा का कुल कलेक्शन 100 करोड़ के बेहद नजदीक है। वहीं फिल्म का हिंदी
वर्जन भी 14 अक्टूबर को रिलीज हुआ, जिसे अब माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल
रहा है। फिल्म ने पहले दिन 1.27 करोड़ का कलेक्शन किया था तो अब पिंकविला
की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन
किया है। हालांकि ये अभी अर्ली ट्रेंड्स हैं और कमाई में थोड़ा बहुत आगे
पीछे हो सकता है। बता दें कि ये फिल्म दक्षिण कन्नड़ के काल्पनिक गांव में
स्थापित 'कांतारा' की कहानी है।